क्रिसमस आया क्रिसमस आया घर-घर में खुशियाँ लाया...क्रिसमस पर कविता
कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई क्रिसमस के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं :
क्रिसमस आया क्रिसमस आया – घर-घर में खुशियाँ लाया-
मीठे मीठे पकवान और-
रंग बिरंगे तारे लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
गुब्बारे संग तितलियाँ लाया-
गीत-संगीत संग ढोल-नगाड़े लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया-
रौशनी संग खूब सारा प्यार लाया-
नए नए खेल-खिलौने और उपहार लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया-
बच्चों ने खूब धूम-धडाका मचाया-
बड़ों ने भी गीत गुनगुनाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया...
