177 आदिवासी परिवारों के लिए एक हैण्डपम्प है जो गर्मियों में खराब हो जाता है कृपया मदद करें...
ग्राम-निमन्तगड्डा, पंचायत-सहजातपुरा, ब्लॉक-बटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मीकि बता रही है कि निमन्तगड्डा में 177 आदिवासी परिवार निवास कर रहे है और ये लोग 2005 से निवासरत है और जो वनविभाग के अंतर्गत आता है और यहाँ पानी की समस्या है, निमन्तगड्डा में एक हैण्डपम्प है जो गर्मी के समय सुखने लगता है और लाल पीला पानी निकलने लगता है और वह लोगो के कोई काम का नहीं होता है| ऐसी स्थिति में गाँव के लोग गड्डो का पानी पीते है और उसी में जानवर भी पानी पीते है नहाते है कपड़े भी उसी में धुलते है | इसकी शिकायत PHE अधिकारी के पास और जनसुनवाई में भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए PHE विभाग के अधिकारी शशिभूषण@9098665262.आरती@9179326573
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: ARTI VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER
लाखो बच्चे है मजबूर शिक्षा उनसे कोषों दूर...शिक्षा पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
लाखो बच्चे है मजबूर शिक्षा उनसे कोषों दूर-
ध्यान लगाकर सुने सब भाई घर में रखे सफाई-
बुनियाद है चट्टान है मीनार है औरत-
हर मूलक की बीज का आधार है औरत-
औरत ही रचित संसार उसे मिले पूरे अधिकार...
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
अमरकंटक से मेरा उद्भव मंडला में विस्तार मिला...नर्मदा जयंती पर कविता
जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से राकेश नर्मदा
जयंती के उपलक्ष में एक कविता सुना रहे है:
अमरकंटक से मेरा उद्भव-
मंडला में विस्तार मिला-
भेड़ाघाट में सिमटी मैं फिर-
नेमावर में ठहराव मिला-
आगे बढ़ी “सहस्त्रधारा” में-
औंकारेश्वर में उमड़ पड़ी-
महेश्वर से धीरे-धीरे-
सागर से मिलने चली-
‘कंकड़ को शंकर’ करती मैं-
पूरब से पश्चिम बही-
मेरे तट बनें तीर्थाटन-
कथाएँ कई अनकही-
माना मुझे माँ जब तुमने-
क्यों मर्यादा को पार किया-
जगह-जगह से देह को भेदा-
आँचल क्यों तार-तार किया-
नहीं चाहती मैं कुछ तुमसे-
बस मेरी पुकार सुनों-
मेरे जल को करके गंदा-
सपने सुनहरे मत बुनों-
मैं हूँ तुम्हारी जीवन रेखा-
मुझको मेरा मान दो-
एक निर्मल ,पवित्र रेवा की-
फिर मुझे पहचान दो...
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: RAKESH BADWANI SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Rewa in Bagheli language: 4th February 2017
Today Jayprakash and Sanju are presenting a Bultoo Radio Program in Bagheli language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: JAYPRAKASH AND SANJU VERMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
हिन्दू या मुस्लिम के एहसास को मत छेडिये...कविता
मालिघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से
सुनील कुमार एक कविता सुना रहे है:
हिन्दू या मुस्लिम के एहसास को मत छेडिये-
अपनी ख़ुशी के लिए जज्बात को मत छेडिये-
हम में कोई पुन्य कोई शक कोई मंगोल है-
दफन है जो बात अब उस बात को मत छेडिये-
अपनी ख़ुशी के लिए जज्बात को मत छेडिये...
