हो बन्नी, हो बन्नी रोना नहीं...विवाह गीत
ग्राम-नगमा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुनीता एक गीत सुना रही हैं:
हो बन्नी, हो बन्नी रोना नहीं-
पापा के याद में मम्मी के याद में-
मम्मी ने सही पालकर तैयार किया-
पापा ने वर ढूँढ के बंधन डाल दिया-
हो बननी, हो बन्नी रोना नहीं-
चाची ने सही पालकर तैयार किया-
चाचा ने वर ढूँढ के बंधन डाल दिया...
Posted on: Feb 18, 2017. Tags: SONG SUNITA REWA VICTIMS REGISTER
तू घबराना नहीं कभी भी- मौत मुड़कर नहीं आती कभी भी...कविता-
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक कविता सुना रहे है:
तू घबराना नहीं कभी भी-
मौत मुड़कर नहीं आती कभी भी-
तू घबराना नहीं कभी भी-
क्षण भी वापस आती नहीं-
बस स्मृति शेष बनकर रह जाती तो-
तू अपनी पिछली कहानी भूल मत याद रख...
Posted on: Feb 18, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराये...गोंडी आरती गीत
ग्राम-उद्वी. जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह बर्करे एक गोंडी आरती गीत सुना रहे है:
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तेरो ठाना रे कौन है पूजन हार-
कौन करत है तोरी सुमरण कौन करे गुणगान-
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी...
Posted on: Feb 18, 2017. Tags: PINTU SINGH BARKRE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सड़क नहीं है, बरसात में दिक्कत होती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में सग्गनशाह मरकाम के साथ ग्राम-बुर्डिहा, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर के राजकुमार है जो बता रहे है कि उनके गाँव में 3 वार्ड है जिसमे से 2 वार्ड में सीसी रोड नहीं बना है जिसमे आधा किलोमीटर की दूरी है और उसमे 15 से 20 घर है इस बात को इन्होने ग्रामसभा में भी रखे थे तो हाँ हो जायेगा बोले रहे है 2-3 साल से लेकिन आज तक नहीं हुआ है और बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करता है तो इनका कहना कि सीसी रोड बनना चाहिए। सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि सरपंच@9009228461, सचिव@9617818394, C.E.O.@9753725845 को फोन करें। सग्गन मरकाम@8516912641
Posted on: Feb 18, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Road work started again in our area after report on CGnet, thanks...
ग्राम-धनवा सागर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से दीपक बिन्तारे बता रहे है कि पूर्वी मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके में डिंडोरी से बिछिया तक मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर थी और उसमे चलने में यात्रियों को बहुत दिक्कत होती थी खासतौर पर मरीजों को जिनका उस सड़क पर चलना लगभग नामुमकिन था. वे लोग अधिकारियों को अनुरोध करते करते थक गए थे फिर सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे ढाई महिना पहले कि डिंडोरी से बिछिया मार्ग अधूरा पड़ा है करके तो सीजीनेट के साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने के बाद रोड का काम अभी प्रगति पर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है|दीपक बिन्तारे@9754870423
