टिन-टिन घंटी नेकता दाह तो स्कूल दाकट...गोंडी बालगीत

जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नन्दलाल मरकाम के साथ स्कूल के कुछ बच्चे हैं जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
टिन-टिन घंटी नेकता दटू तो स्कूल दाकट-
गुरूजी मैडम वायतोड माकून पढ़ी कीयानुड-
एबी सीडी करीकन इएफ जिएफ करीयकट-
एक दो तीन चार करीकट-
पांच छह सात आट करिकट...

Posted on: Mar 03, 2017. Tags: NANDLAL MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लौंग, चावल और अरंडी का औषधीय उपयोग-

चीनी के डिब्बे या चावल के बोरे में चीटिया लग जाती है तो अक्सर ग्रामीण इलाको में लोग 2-4 लौंग रख देते है. अक्सर आदिवासी इलाको में देखा जाता है कि जहाँ पर खाना बनाया जाता है या बनाया हुआ खाना जहाँ पर रखा जाता है उसके आसपास लौंग रख देने से चीटियां नही आएगी| ऐसे ही नमक जो वातावरण में नमी के कारण पसीज जाता है गीला-गीला सा हो जाता है उसको ठीक बनाये रखने के लिए नमक के बर्तन में 10 से 15 सूखे चावल रखने से नमक पसीजेगा नही | नाखूनों को सुन्दर, चमकीला बनाने के लिए अरंडी का तेल नाखूनों की परत पर लगाने से नाखून सुन्दर हो जाते है, जिन लोगो को सफेद धब्बे हो जाते है नाखूनों में वे भी ठीक हो जाते है | दीपक@7926467407

Posted on: Mar 03, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER

आंगनवाडी कार्यकर्ता बच्चो के पोषण आहार को अपने मवेशी को खिला देती है, कृपया जांच करें...

ग्राम बितरी पंचायत-दुआरी, पोस्ट-उमरी गोविन्दपुर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश पाल बता रहे है कि आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 3 नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही है, और न ही किसी भी योजना का लाभ दिया जा रहा है, पोषण आहार संचालिका अपने मवेशियों को खिला देती है, आगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम पूजा पाल है जो की अपनी मनमानी चला रही है, जब कोई हितग्राही पोषण आहार की मांग करता है तो वह दुर्व्यवहार करती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया महिला बाल विकास अधिकारी रणवीर सिह@9229034662, S.D.M माला त्रिपाठी@9425186413, सीईओ जिला पंचायत रीवा@9425636535 को जांच के लिए फोन करें. राजेश@8120359198

Posted on: Mar 03, 2017. Tags: RAJESH PAL SONG VICTIMS REGISTER

कुहू-कुहू कर मीठे स्वर में हमें बुलाती कोयल रानी...कोयल गीत

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ पी एस पुष्प एक बाल गीत सुना रहे है:
कुहू-कुहू कर मीठे स्वर में-
हमें बुलाती कोयल रानी-
अमराई में ताल सुरीली-
उसकी लगती बड़ी सुहानी-
फूलो की सोंधी खुशबू में-
चहु दिशा में महकाती है-
रंग, बिरंगे तितली के संग-
फुदक, फुदक कर वह गाती है-
बगिया के सारे पंछी के-
मन को सच मुच हर लेती है-
ऋतुराज के इस मौसम में-
ढेरो खुशिया भर देती है...

Posted on: Mar 02, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी धर्म लिंगो पुनेम के 5 मार्ग...

ग्राम-सालेभट्टी, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से निकेश वालको लिंगो पुनेम के 5 सर्वोच्च मार्ग के बारे में बता रहे है| पहला मार्ग- सत्य धर्म मार्ग- मानव समाज के सर्वांगीण विकास सुख व शांति से सामाजिक जीवन प्राप्त करने वाला सगा धर्म मार्ग है| दूसरा मार्ग-सत्य नीति मार्ग सगा सामाजिक नियमो का पालन करना| तीसरा मार्ग- सत्य मार्ग समाज को लाभदायक आधार विचारो को जानना और उनका पालन करना सत्य मार्ग है| चौथा मार्ग- सत्य सगा ज्ञान मार्ग-जिन प्राकृतिक मूल्यों पर सामाजिक संरचना आधारित है उन्हें समझकर उनके अनुसार व्यवहार करना सत्य ज्ञान मार्ग है| पांचवा मार्ग- सत्य सेवा मार्ग -समाज का अस्तित्व बनाये रखना और समाज में शांति व् खुशहाली बनाये रखने के लिए समाज सेवा सर्वोच्च सेवा मार्ग है|

Posted on: Mar 02, 2017. Tags: NIKESH WALKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »