Impact: Got new transformer and electricity is back after report on CGnet...

ग्राम-चरैया, जनपद-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि इनके गाँव में काफी दिनों से बिजली नहीं थी और गाँव के लोग अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक गए थे पर गाँव में बिजली विभाग नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहा था तब इन्होने 24-11-2016 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 का ट्रांसफार्मर जल गया था तो सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और 15-12-2016 को उनके गाँव में दूसरा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और अब गाँव में बिजली आ गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं. राजकुमार द्विवेदी@8109323534

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: ELECTRICITY RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Officers became active and tigers don't come to village anymore...

ग्राम-डोंगरगाँव वलसा, तालुका-देशाईगंज वडसा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से फिरोज पठान बता रहे है कि कुछ दिन पहले तेंदूआ ने उनके गाँव में दहशत मचा रखा था और शेरनी 28 मुर्गियों को खा चुकी थी और ऐसे ही पड़ोस के वीरगाँव में दहशत मची थी जहां शेर बार-बार गाँव में आता था और परेशान करता था और कई जानवरों को खा चुका था और बार बार अनुरोध करने पर भी प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तब अधिकारियो के द्वारा शेर का बंदोबस्त किया गया और वन विभाग कर्मचारी इनके गाँव में अब बार-बार आते रहते है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है.फिरोज@9765978070

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER

अरे खूब दिया सम्मान हमने नेता नहीं मान रहे...देशभक्ति पंक्तियाँ

ग्राम-कोकमा, पोस्ट-तेवर, थाना-गड़ाह, जिला-जबलपुर,(मध्यप्रदेश) से सतीश सोम देशभक्ति पंक्तियां सुना रहे है:
अरे खूब दिया सम्मान हमने नेता नहीं मान रहे-
ये मेरे देशवासियों कुछ काम ऐसा कर बैठो-
इन्सान-इन्सान को आज पता नहीं लोग क्यों जान रहे-
हम भारत माता के लाल है ये पाकिस्तानी हमे नहीं पहचान रहे-
हिन्दुस्तान के हम है हुनर आजादी को कायम रखते-
ये मेरी प्यारी भारत माता ऐसा तू आशीर्वाद दे-
हम अपने देश को सुरक्षित कर ले ऐसा हमे वरदान दे...

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: SATISH SOM SONG VICTIMS REGISTER

दिन ऐसा आज का होना चाहिए...बाल कविता

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कवि डॉ पुष्प एक बाल कविता सुना रहे है:
दिन ऐसा आज का होना चाहिए-
ईश्वर का हमे नाम लेना चाहिए-
कदम बढ़ालो नेक डगर में-
तक न जाना पाप भवंर में – ऐसा चिंतन अब तो होना चाहिए-
ईश्वर का हमे नाम लेना चाहिए-
दिन ऐसा आज का होना चाहिए...

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

चुमू कहर चुमुक-चुमुक बाजे रे सैया हमर घर आवे...फागुन गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक फागुन गीत सुना रहे है:
चुमू कहर चुमुक-चुमुक बाजे रे सैया हमर घर आवे-
रानकर ला हरा यहाँ उड़कर फहरा यहाँ सैया हमर घर आवे-
गंगा के लहर-लहर दूर के फहर-फहर अब लहर दा रे-
चुमू कहर चुमुक-चुमुक बाजे रे सैया हमर घर आवे...

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »