हमारे गाँव के सभी हैण्डपम्प से फ्लोराइड वाला पानी निकलता है हम दूर नदी का गंदा पानी पीते हैं...
ग्राम-कुसमाल, पोस्ट-केंदुपट्टी, जिला-नुवापाड़ा (उड़ीसा) से क्षीरसिन्धु सगरिया बता रहे है कि उनका गाँव 2000 की आबादी वाला गाँव है और इसमें 24 नलकूप है, सभी में फ्लोराइड वाला पानी निकलता है| ग्रामीणों ने पंचायत में प्रस्ताव भी रखा उच्च अधिकारियो तक इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई हल नही निकला ग्रामीण फिलहाल नदी का पानी पीने को मजबूर है| गाँव के मुकुंद मांझी, हेमन्त मांझी ओड़िया भाषा में बता रहे है कि बहुत असुविधा होती है, कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई ध्यान नही दे रहे है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया BDO@09437328366, R.W.S अधिकारी@9777461464 को फोन कर दबाव डालें. क्षीरसिन्धु@9937371553
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: KHIRSINDHU SAGARIYA SONG VICTIMS REGISTER
कड़की में काम करे, पैसे ला कहा टेके...दमकच गीत-
ग्राम-बोन्गा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास नेताम एक सरगुजिहा भाषा में दमकच लोकगीत सुना रहे हैं. गीत में वे यह बता रहे है कि किस प्रकार लोग मनरेगा में काम करते है और जब पैसा मिलता है तो किस प्रकार से साप्ताहिक बाजार में पैसा खर्च कर देते है :
कड़की में काम करे, पैसे ला कहा टेके-
मेरे सदा हवा में,उ ड़ाया गोई हवा में उड़ाया-
लाल पान में चोटी क चोटा, डिम पान में जोता-
गुड पान में बायर बाई, कुण पड़ा है कथा...
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Finally we got electricity in our village, Water will also reach now...
ग्राम-नयेगवा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश्) से चरण परते बता रहे बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली नहीं थी और इसलिए उनको पानी भी पहाड़ के नीचे से लाना पड़ता था वे सभी ग्रामवासी अधिकारियों और नेताओं से अनुरोध करते थे पर कुछ नहीं होता था एक वर्ष पहले इन्होने उनके गाँव में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद अधिकारी उनके गाँव में आए और काम शुरू हुआ लेकिन काम फिर रुक गया जिसके बाद उन्होंने फिर से सीजीनेट में रिकार्ड किया और अब वे साझा करना चाहते हैं कि उनके गाँव में अब बिजली लग गई और कनेक्शन चालू भी हो गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बहुत धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला। चरण@7828634263
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: CHARAN SINGH PARTE ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Got 3 teachers in our village middle school, very happy, thanks...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि इनके गाँव सुनेहरा की माध्यमिक पाठशाला में शिक्षक नहीं थे और वे लोग अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए थे गाँव के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही थी फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर ममें एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला तो विद्यालय में 2 शिक्षक और एक अतिथि शिक्षक को भेजा गया है इसलिए गाँव में खुशी की लहर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों के साथ कलेक्टर और शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों को भी धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनके गाँव के बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद की है. साधू सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: EDUCATION SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन और स्वच्छता की कहानी-
डॉ जाकिर हुसैन स्वच्छता के ऊपर विशेष ख्याल रखते थे जरा सी गंदगी देखकर उनका मन खट्टा हो जाता था बात उस समय की है जब वो अध्यापक थे उन्होंने देखा कुछ छात्र गंदे और बिना पोलिश किये जूते पहनकर विद्यालय आते थे इससे उन्होंने आदेश दिया कि सभी छात्र पोलिश किये हुए जूते पहनकर ही विद्यालय आये पर उन्होंने दो तीन दिन के बाद उन्होंने गौर किया अधिकांश छात्रो ने उनकी घोषणा पर ध्यान नहीं दिया पहले जैसे ही जूते पहनकर विद्यालय आ रहे थे. छात्रो को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए डॉ जाकिर हुसैन ने जो कुछ किया और ये दूसरा कोई न करता, वे स्कूल के गेट पर जूते पालिश का सामान लेकर बैठ गए और जिस छात्र का भी जूता गंदा था उसे उतवाकर उसकी पालिश करने लगे. डा पी एस पुष्प@9754793710
