Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi :14th August 2017...

Today Rakesh Kumar is presenting Bultoo Radio Program in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Adivasi areas. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हम छोटे-छोटे बच्चे है दात हमारे कच्चे है...बाल गीत

ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
हम छोटे-छोटे बच्चे है दात हमारे कच्चे है-
हम भी लड़ने जायेगे सीने पर गोली खायेंगे-
मर जाएंगे,मिट जाएंगे, सीने पर गोली खायेगे-
दुश्मन को मार भगायेंगे सीने पर गोली खायेंगे-
दुश्मन को मार भगायेंगे, सीनेपे गोली खायेंगे...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: Rakesh Kumar

टीचर जी टीचर जी, एक बार मुस्कुराइए...शिक्षा गीत -

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही है :
टीचर जी टीचर जी, एक बार मुस्कुराइए-
मेरा प्रेम सदा दिल में रखिए-
क, ख , ग, घ, लिखना सिखाए-
क, ख , ग, घ पढना सिखाए-
मेरा प्रेम सदा दिल में रखिए-
1, 2, 3, 4 लिखना सिखाए-
1, 2, 3, 4 पढ़ना सिखाए-
टीचर जी टीचर जी, एक बार मुस्कुराइए...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: ANJANI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

बड़ी कठिन बाट आसान, की कही महंगाई हो...बघेली कविता -

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से फूल कुमारी तिवारी एक बघेली कविता सुना रही है :
बड़ी कठिन बाट आसान, की कही महंगाई हो-
बाबू हमका गाँव ले चला-
घर चलेब त अन्न उगाऊ, करबे खूब किसानी हो-
बाबू हमका गाँव ले चला-
उठ दीन सारे उपरी पाथव, तय दूई ठो रोटी हो-
बाबू हमका गाँव ले चला-
बड़ी कठिन बाट आसान, की कही महंगाई हो...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: PHOOL KUMARI TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

नय तो माने रे, नय तो माने रे, बड़ा देव नय तो माने रे...गोंडवाना गीत -

ग्राम-भेड़ीया, पोस्ट-भेड़ीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
नय तो माने रे, नय तो माने रे, बड़ादेव नय तो माने रे-
बिन महुआ के फूल, बड़ादेव नय तो माने रे-
जंगल-जंगल झाड़ लगे है, झाड़ में साजा झाड़-
झाड़ में साजा झाड़, बड़ादेव, झाड़ में साजा झाड़-
साजा झाड़ में, बड़ादेव विराजे-
प्रथ्वी के सरदार बड़ादेव, नय तो माने रे...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »