Bultoo(Bluetooth) Radio program in Hindi language: 06th March 2017...
Today Raghunath Singh and Sumanlata Achla are presenting Bultoo Radio in Hindi language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: RAGHUNATH SINGH URRE SUMANLATA ACHLA SONG VICTIMS REGISTER
रे रे रेलों रे रे रेला,रे रे रेलों रे लोयो रे रेला...गोंडी गीत
ग्राम-सालेभट्टी, तालुका-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सुखदेव तुलावी एक गोंडी गीत सुना रहे है:
इस गीत को शादी के समय में गाया जाता है|
रे रे रेलों रे रे रेला,रे रे रेलों रे लोयो रे रेला-
बत्ती रे मडा ते उदी ता पोनडे उदी ता पोनडे-
इद निया बनिया कादे मुया मनिया-
बडंगे कियाले उदी ता पोनडे,उदी ता पोनडे...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: SONG SUKHDEV TULAVAI VICTIMS REGISTER
यान उड़ गया यान उड़ गया, अन्तरिक्ष में यान उड़ गया...कविता
ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ. पी एस पुष्प एक कविता सुना रहे है:
यान उड़ गया यान उड़ गया-
अन्तरिक्ष में यान उड़ गया-
चम-चम-चम-चम, चाँदी जैसे-
सर्र-सर्र-सर्र-सर्र यान उड़ गया-
यान उड़, यान उड़-
अन्तरिक्ष में यान उड़ गया-
धरती से ऊपर की दुनिया-
बड़ी सलोनी है रे मुनिया-
वहीं दृश्य दिखलाने हमको-
दूर गगन में यान उड़ गया-
यान उड़, यान उड़-
अन्तरिक्ष में यान उड़ गया...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अपामार पौधे के औषधीय गुण -
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता गौ पालको एवं पशु पालको के लिए एक घरेलू उपचार विधि बता रहे है वे बता रहे हैं कि गाय को किसी भी प्रकार की चोट, जख्म या घाव हो तो अपामार को जड़ तना सहित गले में बांध दे, तीन दिन तक जिस भी किसी व्यक्ति ने बांधा हो वो व्यक्ति गाय को स्पर्श ना करे, निश्चित रूप से घाव समाप्त हो जायेगा कितना भी बड़ा जख्म हो, लोहे से वार किया जख्म हो वह भी आसानी से ठीक हो जाता है| इसके साथ वे इस विषय पर एक कविता भी सुना रहे हैं:
गौधन गजधन बाजधन और जतन खनहार-
जब आवहिं संतोष धन, तब धन धूरि समान...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
लोकसभा ना विधानसभा सबसे ऊँची ग्रामसभा : आदिवासियों को संविधान में दिए गए अधिकार...
उत्तम अटाला गाँव मोहगांव जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र से आज आदिवासियों को संविधान ने जो अधिकार दिए है उसके बारे में जानकारी दे रहे है-वे बता रहे हैं इसके अनुसार लोकसभा ना विधानसभा सबसे ऊँची ग्रामसभा। उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार आदिवासी इलाकों में सांसद या विधायक से पारम्परिक बड़ा मांझी, मुखिया, परगणा, मांझी, नार गायता, गड़ मांझी हजोर मांझी बड़ा होता है. और दूसरा जिसकी जमीन उसका खनिज। उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘कैलाश’ बनाम महाराष्ट्र ,05-01-2011 के अनुसार- पांचवी अनुसूची जिलो की जमीन किसी भी बाहरी या गैर आदिवासी व्यक्ति को हस्तांतरण नही किया जा सकता। उत्तम अटाला@9479003193
