हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, कुआँ का पानी पीते हैं...
पारा-कोकारास, ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह नाग बता रहे हैं, गांव के वार्ड क्रमांक 02 में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है। कुआँ से पानी पीते हैं, एक साल से समस्या है। लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने सचिव व सरपंच को शिकायत किया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके हैण्डपंप का सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301688548॰ सरपंच@7724954145, सचिव@9399229054, CEO@8959393222.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA RAMSINGH NAG
मेरे पास रहने को घर नहीं है, झोपड़ी में रहता हूँ, बरसात में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पकलीपारा, पंचायत कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी आयतु कुरामी बता रहे है कि आवास के लिए उन्होंने सरपंच व सचिव से बात की थी। उन्होंने कहा था कि आएगा लेकिन एक साल हो गया अभी तक नहीं मिला है। बरसात के दिनों में झोपड़ी में रहने में बहुत दिक्कत होती है, पानी टपकता है। उनका कहना है कि आवास बन जाता तो रहने में सुविधा होती। इसलिए सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके घर बनवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7999846246.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: AAYTU PODIYAMI AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG PROBLEM
गाँव में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, जंगल में शौच करने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...
ग्राम-गाँजोपारा, पंचायत- बड़े किलेपाल नंबर 3, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आनिल कुमार मांडवी बता रहे हैं कि उनके गाँव में 65 घरो का बस्ती है और सभी घरो में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं। दो साल होने को जा रहा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शौचालय नहीं होने के करण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में जंगल जाकर शौच करने में दिक्कत होती हैं। इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8103357844. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: ANIL KUMAR MANDAVI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET
स्वयं हल चला कर महिलायें खेती करती हैं, रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं...
बंकोपारा, ग्राम पंचायत कोड़ेनार नंबर 1, ब्लाक बास्तानार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से हिड़मे जी, जो कि अपने गांव में मितानिन हैं, बता रही हैं कि उनके खेत में उन्होंने धान, तिल, कोसरा, जोनद्रा, इत्यादि लगाया है। वे बताती हैं कि वे स्वयं हल चलाती हैं। वे अपने खेत में रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं, केवल गोबर खाद डालते हैं। संपर्क नंबर@6261165147
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG FARMING HIDME KODENAR WOMEN
50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू पोड़ीयामी बता रहे हैं कि 6 महीने पहले 50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, उनको आज तक उसका भत्ता नहीं मिला है। पूछने से कहते हैं कुछ दिन के बाद मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिये इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8305195685. सरपंच@9770486826. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
