सहकार रेडियो: पुक्कएक नया जानवर : बाल चौपाल (कहानी)
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर आज से एक नया कार्यक्रम शुरू करते हुए हमें ख़ुशी हो रही है, जिसका नाम है “बाल चौपाल”| जैसाकि नाम से ही स्पष्ट है, इसके अंतर्गत बच्चों से जुड़े विभिन्न तरह के कार्यक्रम (कहानियाँ, ऐतिहासिक घटनाओं व ज्ञान-विज्ञान पर आधारित कार्यक्रम) होंगे| ये योजना काफी दिनों से थी, जो कि हमारे कुछ ज़िम्मेदार साथियों के प्रयासों से संभव हो पाया| आशा है आपको ये कार्यक्रम पसंद आएगा| आज प्रस्तुत है होल्गर पुक्क की कहानी ‘एक नया जानवर’, जिसका हिंदी अनुवाद साथी मीनाक्षी ने किया है और इसे हमने किताब “नये ज़माने की परीकथाएं ” से साभार लिया है| आवाज़ है आकाशवाणी इलाहाबाद (प्रयागराज) से जुडी रेडियो कलाकार साथी निहारिका पाण्डेय की|
https://www.sahkarradio.com/chart/
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: SAHKAR RADIO
शौचालय न होने से गाँव के लोग दूर जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लखमी जी अपने गाँव की समस्या को लेकर बात रख रही हैं, हमारे गाँव में लगभग कुछ घारें में शौचालय नहीं बन पाया है इस बात को हम ग्रामवासी पंचायत में भी आवेदन दे चुके हैं,ग्रामसभा मीटिंग में भी इस बात को रख चुके हैं| शौचालय न होने से गाँव के लोग दूर जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता है सात ही बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|कृपया इनकी शौचालय की समस्या को हल करने में मदद करें|संपर्क नंबर पीड़ित@7587295015, सीईओ@ 9424290123 ,जिला कलेकटर@8458956694.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR CG LAKHAMI LOHANDIGUDA PROBLEM ROOM TOILET
विकलांग बच्चा है आगे उसका जिना मुश्किल हो जाएगा सिर्फ इंटरव्यू लेने से काम नहीं चलेगा
राजेश कुमार पाटक जी सीजी नेट के श्रोताओं को सुना रहे है, सुकिया तू संसार है खावे और सोवे , दुखिया कबीर है रोवे और और गावे || मैं कहना चाहता हूँ इस संसार में सब अपने ही धुन में जी रहे हैं किसी को किसी से कोई मतलब नहीं है , सीजी नेट के साथियों मै कहना चाहता हूँ कि मेरे सामने एक विकलांग बच्चा है चार साल का अब तक उसका मेडिकल तक नहीं बन पाया है|आगे उसका जिना मुश्किल हो जाएगा सिर्फ इंटरव्यू लेने से काम नहीं चलेगा आप लोग इस बच्चे का पूरी तरह से मदद करने की कोशिश करें| संपर्क नंबर@9350166110.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: DELHI DIVYANG PATAK PROBLEMS RAJESH KUMAR
बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-रमगांव पोस्ट-लोलकी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुददुराम जी सी नेट के जरिए अपनी समस्या की साझा कर रहे हैं, हमारे गाँव में बिलजी की समस्या है 3 साल हो गए लाइट का इंतजार करते हुए खंबा खड़ा कर छोड दिए हैं किन्तु अब तक लाइट नहीं लगा पा रहे है|कृपया इस नंबर पर संपर्क कर सरपंच सचिव को इस बात के लिए याद दिलाया जाय उन्हे दबाव बनाया जाय|सरपंच@7270927609, सचिव@9340033933, पीड़ित@8980834092.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BUDDURAM RAMGAON KARTARPUR LIGHT LOLKI PROBLEM TAHSIL
सेनाओ का यहोवा हमारे संग संग है...मसीह गीत-
ग्राम-जलपुर, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से दीनानाथ पटेल यीशु मसीह गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है-
याहो का परमेश्वर हमारा ऊँचा घर हैं-
जिसने आकाश बनाया-
जिसने पृथ्वी को बनायी-
वो सर्वशक्तिमान प्रभू है-
वो यहोवा हमारे संग संग है...
