हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...वंदना गीत-
ग्राम-गोरबहरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार एक वंदना सुना रहे हैं:
या कुंदेंदु तुषार हार धवला, या शुभ्र वास्त्राविता-
या वीणा वरदंडमंडित करा या श्वेत पद्मासना-
या ब्राम्हा चित शंकरा प्रभुति भी, देवय सदा वंदिता-
श्यामा पातु सरस्वती भगवती, निशेश जध्या पहा-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तारदे माँ-
तू स्वर की देवी संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले, हम है अधूरे तेरे शरण में हमें तार दे माँ...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
ज्ञान बुद्धि के तहीं देवईया हो, माई तोर दुआरी...छत्तीसगढ़ी में सरस्वती वंदना-
त्रिलोकी सिदार छत्तीसगढ़ी भाषा में एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं :
ज्ञान बुद्धि के तहीं देवईया हो, माई तोर दुआरी-
सरस्वती दाई हो हवए तोर हंस सवारी-
ज्ञान बुद्धि के तहीं देवईया हो, माई तोर दुआरी-
अरे किस्मत होता है, पर जां नही होती-
बीच सरोवर कमल फूल मा बईठे आसन मारे-
विनय करें देवता नर नारी, सरग ले चंदा माई-
अरे छोटे-छोटे लड़िकन दाई, तै सब के महतारी...
Posted on: Jul 28, 2018. Tags: SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
अधिकारियों ने जबरदस्ती हम सभी से शौचालय बनवाया, पैसा नहीं दिया, मजदूरी भी नहीं दिया...
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकृपाल पाल, गोकरन, राम साहू, सुब्बलाल वैस, शिवमंगल, रामनरेश पंडो, अरविन्द कुमार पाल, अंदरुलाल केवट, सभी ग्राम वासियों का कहना है 2016 में उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया लेकिन उनके लागत का पैसा नही मिला, कुछ का तो शौचालय भी नही बना, उन्होंने अपने स्तर पर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, लगभग 350 शौचालय का लागत रुका है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण लागत का पैसा दिलाने में मदद करे : सहायक सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@7610661711.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BABULAL NETI OK RAMKRIPAL PAL SONG TOILET VICTIMS REGISTER
मै बंदत हो दिन रात हो, मोर धरती मैया जय होवय तोर...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत-
ग्राम-गोरबहरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिधार एक छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
मै बंदत हो दिन रात हो, मोर धरती मैईया जय होवय तोर-
मोर छईया भुईयां जय होवय तोर-
सोत उठ के बड़े बिहनिया तोरे पईयां लागों-
अरे शुरू जोत माँ करो आरती, गंगा पांव पखारों-
तोर काया फूल चढाओं हो मोर धरती मईयां जय होवय तोर-
हाय रे मोर छईयां भुईयां जय होवय तोर...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: SONG SONGH TRILOKI SIDHAR VICTIMS REGISTER
Impact: Got our Below Poverty Line and Ration cards after report on CGnet...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी और कमल भान बता रहे हैं कि वे दोनों विकलांग हैं और उनके राशन कार्ड की समस्या थी जिससे वे अपने आर्थिक जीवन से बहुत परेशान थे क्योंकि उन्हें बाज़ार से अधिक दाम में भोजन खरीदना पड़ता था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुई तो उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया. कुछ समय पश्चात् उनका नाम गरीबी रेखा में जुड़ गया और राशन कार्ड भी बन गया ये साथी अब बहुत खुश हैं, सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की| अशोक कुमार कोरी@9713063019.
