एक बार अकबर ने बीरबल से कहा, मुझे हिन्दू बना दो...कहानी -
अकबर ने एक बार बीरबल से कहा तुम पक्के हिन्दू हो, मै भी हिन्दू होना चाहता हूँ तुम मुझे हिन्दू बना दो तो मानूं तो बीरबल ने कहा जहापनाह मुझे दो दिन का समय दीजिये। दूसरे दिन बादशाह सुबह महल के बाहर वाले जमुना तट के ऊपर घूम रहे थे तभी देखा एक व्यक्ति गधे को साबुन से नहला रहे थे, वो बीरबल थे. इस पर अकबर ने पूछा ये क्या कर रहे हो, बीरवल ने जवाब दिया गधे को घोडा बना रहा हू इस पर अकबर ने रोका और कहा तुम्हारा दिमाग ख़राब हो गया है क्या ? अकबर ने कहा जब हिन्दू मुसलमान बन सकता है तो गधा -घोडा क्यों नहीं बन सकता। ये जवाब सुनकर अकबर शर्मिन्दा हुए. इससे हमे यह पता चलता है जो जैसा है वही ठीक है-सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
अम्बर से कहे धरती आज मुझे छू लो, मेरी ओस कणों से अपनी प्यास बुझा लो...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
अम्बर से कहे धरती आज मुझे छू लो, मेरी ओस कणों से अपनी प्यास बुझा लो-
फिर बादल बनकर बरस जाना, मेरी भी प्यास बुझा जाना-
मै तेरी आश्रित, तू मेरी आश्रित-
हम दोनों एक दूसरे के लिए, हमको लोग पूजते है हम उनकी मिन्नते पूरी कर दे-
हम तो जग भला करने के लिए, भलाई करना हमारा काम-
प्यासी है धरती प्यास बुझा दो, कर लो थोडा भलाई का काम...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
बहुत दिनों से अनुरोध कर रहे पर हमारे गोंड, बैगा आदिवासियों के गाँव में अब तक बिजली नहीं लगी...
ग्राम पंचायत भैरागढ, कछारपारा, जनपद-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से बुधारू गाँव में बिजली की समस्या से पीड़ित ग्रामीण महिलाओ से चर्चा कर रहे है, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद अभी तक बिजली नहीं लगी है कछारपारा में गोंड, बैगा जन जाति समुदाय के १२ परिवार निवास करते है, इसकी शिकायत अधिकारियों से कई बार किये हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई. इसीलिए आप सभी सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि बैगा गोंड समुदाय के मोहल्ले में बिजली लगवाने में मदद करने हेतु कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए. विद्युत मण्डल@07754254024, बिजली सर्वे करने वाले अधिकारी@7389191434. बुधारू@7869758920.
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: BUDHARU SONG VICTIMS REGISTER
जंगल में जहाँ हम आदिवासियों के देवी-देवता रहते हैं सरकार वहां खनन करा रही है इसे कैसे रोकें?
ग्राम-खडगाव, ब्लॉक-मानपुर, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से सुमनलता ग्रामीणों से बात कर रही है, ऐसे ही गाँव के एक व्यक्ति है जिनका नाम है स्वदेशी है जो बता रहे हैं कि समुदाय के सभी लोग एकत्रित होकर चर्चा कर रहे हैं कि किस प्रकार से जल, जंगल, जमीन की रक्षा की जाए और जहां पर आदिवासियों के देवी, देवता हैं वहां पर सरकार द्वारा खनन किया जा रहा है, चर्चा हो रही है कैसे इन सभी धरोवर संस्कृति को बचाया जाए और इसको अमल में लाने के लिए वो एक समिति का निर्माण कर रहे है |समिति बनने के बाद सभी को पद बाँट दिए जायेंगे कि कौन क्या प्रभार लेगा और किसकी क्या जिम्मेदारी होगी। सुमन बता रही है कि अब गाँव के आदिवासी जागरूक हो रहे हैं जो बहुत अच्छी बात है | सुमन@9406409846
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER
Impact: Old women in my village got pension after recording on CGnet...
ग्राम-रमगढवा, तहसील-जवा, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उन्होंने गाँव की वृद्ध महिलाओ को पेंशन नही मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि इन महिलाओं को पिछले दो वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा था और वे अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद आज उन महिलाओ के खाते में एक वर्ष का पेंशन का पैसा आ गया है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला एवं सचिव, सरपंच, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर आदि सभी को धन्यवाद दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसी ही मदद करते रहें। कोरी@9713063019
