आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठिया वात रोग का घरेलू उपचार -
ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी गठिया वात रोग जिससे बहुत अधिक वरिष्ठ साथी पीड़ित रहते हैं उसका एक घरेलू उपचार बता रहे है वे बता रहे हैं इस दवा के निर्माण के लिए 100 ग्राम आम के ढेम (अंकुरित नए पत्ते) और 100 ग्राम महुआ के ढेम, 100 ग्राम महुवा,100 ग्राम मेढकी, 1 तोला या 10 ग्राम लहसुन, सभी को पीस कर कडू के तेल में उबालते-उबालते महीन कर ले और कुनकुना कर तीन बार लगाये सेमर के जड़ को भी इसमें मिलाकर लगाये ये गठियावात रोग के लिए लाभकारी होता है | वे बता रहे हैं कि गठिया वाट में अक्सर अंग्रेज़ी दवाई असर नहीं करती और वह महंगी भी होती है इसलिए साथी इस दवा का उपयोग कर सकते हैं. अशोक कुमार कोरी@9713063019
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
हम 25 लोगों ने मनरेगा में पिछले साल 14 दिन काम किया, अब तक सिर्फ 500 रू मजदूरी मिली है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए सुखसागर सिंह पावले आज ग्राम-खाडा, पोस्ट-रामपुर, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ में लल्लू सिंह परस्ते और रामलखन राठौर हैं जो बता रहे है कि रोजगार गारन्टी के तहत वर्ष 2016 में करीबन 14 दिनों तक कार्य किया लेकिन मजदूरी के रूप में मात्र 500 रूपये दिए, कम से कम 25 मजदूरो के द्वारा काम किया गया है अभी तक 500 रूपये ही प्राप्त हुए है, बाकी मजदूरी नहीं दी गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें सचिव@9926893216, जनपद CEO@9753725845. सुखसागर पावले@9111070571
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
Impact: Our village water problem got solved after report on CGnet, thanks...
ग्राम डोडा, ग्राम-पंचायत करकाखाल, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव ने अपने गाँव की पीने के पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था उसके एक माह के अन्तराल में गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था हो गई. इससे पहले कई बार वे ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं जिला कलेक्टर के यहाँ इस समस्या को लेकर ग्रामीण जन गए थे लेकिन समस्या का हल नही हुआ था और बे सभी बहुत परेशान थे, सीजीनेट में शिकायत सन्देश रिकार्ड करने के बाद बहुत जल्दी समस्या का हल हो गया,इसलिए सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनके अनुरोध पर फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला और उनकी मदद की. दिनेश यादव@7879476332.
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
चाँद की कहानी...
बहुत समय पहले भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर बैठे थे सुबह-सुबह भक्त आये और उन्हें लगातार देख रहे थे इस पर भगवान पूछे क्या खोज रहे हो तो भक्तो ने पूछा प्रभु आपके सर में जो चाँद था कहाँ गया. भगवान ने जवाब दिया कि चन्द्रमा को मुझसे शिकायत थी कि आपके सर में जो गंगा है वो हमेशा बहते रहती है जिससे चन्द्रमा भीग जाती है और गले में सांप, हाथ में त्रिशुल, बाघ की खाल और भस्म लगाये रहते है जो मुझे अच्छा नहीं लगता इस पर भगवान ने चन्द्रमा की इच्छा पूछा इस पर चंदा ने कहा मै उड़ना चाहती हूँ आकाश में रहना चाहती हूँ तो भगवान बोले कि तुमारा तो प्रकाश नहीं है तुम तो खो जाओगी दिखोगी नहीं तब चन्द्रमा ने कहा मै कैसे भी रह लूँगी तब भगवान मान गये तब से चन्द्रमा आकाश में रहती है| सुनील@9308571702
Posted on: Mar 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
एक छोटे से झरोके से झांकती फडफड़ाते हुए...कविता
कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई महिलाओ के सम्बन्ध में एक कविता सुना रहे है:
एक छोटे से झरोके से झांकती फडफड़ाते हुए-
फडफड़ाते हुए चंद क्षणों में उड़ जाती-
ची-ची करते-करते एक मीठा गीत गुनगुना जाती-
अपने ही लफ्जो में प्रेम का-रस बहाकर रंगबिरंगे सुरों में-
प्रेम सुधा बरसा जाती-
वो नटखट अंदाज से-
मेरा दिल छू जाती...
