हमारे गाँव में कई गरीबों के आज तक राशन कार्ड नहीं बने, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-वीरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी और उनके साथ उपस्थित है ग्रामीण जिनके द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राम वीरा के कई ग्रामीणों जैसे राजकिशोर रैकवार, कमलेश, राजाबाबू रैकवार आदि का आज तक राशनकार्ड नहीं बना है और उन्हें इसी कारन किसी प्रकार की सरकारी योजनायें का लाभ नहीं मिल पा रहा है और नहीं कोई अधिकारी बार बार कहने पर भी इस विषय की और ध्यान नहीं दे रहें हैं इसलिए वे आज सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है आप कृपया मुख्यमंत्री कार्यालय@07552442261, कलेक्टर@07732252003 को फोन कर दबाव बनाएं और गरीब साथियों की मदद करें. साधू सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अडूसा से घरेलू उपचार -
सीजीनेट जन पत्रकारिता संस्थान ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सग्गन शाह मरकाम के साथ उपस्थित है सविता धुर्वे जो ग्राम सल्लेया कला, पोस्ट-सावरी बाजार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से है वे आज अडूसा के पौधे के घरेलू औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं. अडूसा एक झाड़ीदार पौधा है यह एक वर्षीय आयुर्वेदिक औषधि पौधा है जो ग्रामीण इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है । अस्थमा में अडूसा के पत्ते का रस का काढ़ा बनाकर दिन में एक या दो बार तीन माह तक लेने से लाभ होता है, खांसी होने पर भी अडूसा का काढ़ा लाभकारी होता है, अडूसा के पत्ते का रस दिन में एक चौथाई कप दिन में दो बार लेने से पीलिया रोग में राहत देता है |
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में आज तक कोई राशन कार्ड नहीं बनवाये गए है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-कोड़ाई, पंचायत-बिलाही, तहसील-अजयग़ढ, जिला-पन्ना ( मध्य प्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि ग्राम कोडाई में लोगो का राशन कार्ड आज तक नहीं बनवाया गया है न बीपीएल राशन कार्ड बने हैं न सामान्य। वे अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं. हके लोधी राजपूत, मणि लोधी राजपूत, मिलन लोधी राजपूत और भी बहुत से साथी है जिनका राशन कार्ड नहीं बनवाया गया है इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं उनका अनुरोध है आप सभी कृपया कलेक्टर@07732252003, मुख्यमंत्री कार्यालय @07552442231 को फोन कर पूंछे कि ऐसा क्यों हो रहा है और इन गरीबों की कृपया मदद करें। साधु सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
चल जुड़े जाबो ग संगी सीजीनेट स्वर म जुड़े जाबो...गीत
ग्राम-ताराडांड, पोस्ट-जमुड़ी, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अर्चना सिंह नेटी सीजीनेट स्वर से जुड़ा एक गीत सुना रही है :
चल जुड़े जाबो ग संगी-
सीजीनेट स्वर म जुड़े जाबो – अपन समस्या ल सबका बताबो – सी जी नेट में जुडके हल करबो – समस्या ल बताके संगी – हम कदम बढ़बो जुड़े जाबो – चल जुड़े जाबो ग संगी-
सन्देश रिकार्ड करे बर एके दबाबो – सन्देश सुने बर दुई दबाबो – रिकार्ड करके संगी – अगले दिन ओला सुने जाबो –
चल जुड़े जाबो ग संगी,सी जी नेट स्वर म जुड़े जाबो ...
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: ARCHANA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER
क्योम-क्योम केहिता ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता...गोंडी गीत
ग्राम-रोड़ावाई, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटला एक गोंडी गीत सुना रहे है :
क्योम-क्योम केहिता ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता-
वायेन इचोन दोहेना ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता-
वायोन आयो वायिना ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता...

