कम हो रही है चिड़िया, गुम हो रही है गिलहरियां, अब दिखती नही है तितलियां...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार साथी सुनील भाई की याद में राजेन्द्र राजेन्द्र की कविता विकास सुना रहे हैं – कम हो रही है चिड़िया, गुम हो रही है गिलहरिया-
अब दिखती नही है तितलिया, लुप्त हो रही है जाने कितनी, जीवन की प्रजातिया-
कम हो रहा है धरती के घड़े में जल, पौधो में रस, अन्न में स्वाद-
कम हो रही है फलों में मिठास, फूलो में खुशबु, शरीर में सेहत-
कम हो रहा है जमींन में उपजाऊ पन, हवा में आक्सीजन सबकुछ कम हो रहा है-
जो जरुरी है जीने के लिए मगर चुप रहो, विकास हो रहा है...
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में वायु, जल प्रदूषण हो रहा, शिकायत करने पर अधिकारी नहीं सुनते है कृपया मदद करें...
ग्राम-बुड़ेसरा, पंचायत-कर्माटांड, प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से JM रंगीला के साथ गाँव की महिलाएं बता रही हैं कि उनके गाँव में संथाल आदिवासियों के 450 मकान है जिसकी आबादी 8000 के आसपास है और यहाँ से रेल यार्ड कम्पनी करीब आधा किलोमीटर दूर है और यहाँ से ट्रांसपोर्टिंग का काम किया जाता है जिससे बहुत ज्यादा वायु एवं जल प्रदूषण हो रहा है इसके लिए इन्होने रेलवे प्रबंधन को आवेदन भी दिए अधिकारियों के पास शिकायत किये, जुलूस निकाले फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इनको फोन करें बोकारो उपायुक्त@9470526005, मुख्य सचिव@9431100090. रंगीला@8002242808
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER
क्रांति का कदम जिसमे है दम...क्रांतिकारी कविता-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से ज्योति वर्मा एक क्रांतिकारी कविता सुना रही है :
क्रांति का कदम जिसमे है दम-
अरे कभी नहीं रुक सकता-
जड़ से मिटा देंगे-
उग्रवादियों का सत्ता-
जड़ से मिटा देंगे-
लोहे की सलाके हो-
लोहे की बेडी हो-
कोई रोक नहीं सकता-
मजबूत हथेली को...
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: JYOTI VARMA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo(Bluetooth) Radio in Dehati language from Balaghat MP: 21st April 2017...
Today Khilesh Marskole and Uma Uikey are presenting a Bultoo Radio Program in Dehati language from Balaghat Madhya Pradesh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: BALAGHAT KHILESH MARSKOLE UMA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
बेगा मंदाकी नवा अन्दर ता गोला बेगा मंदाकी...गोंडी गीत-
ग्राम-सल्लेया कला, पोस्ट-सावरी बाजार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रही है :
बेगा मंदाकी नवा अन्दर ता गोला बेगा मंदाकी-
संतरा की फूल जो बैठो मोरा जोत-जोत रसीले रे मोरा-
खा लियो संतरा फेक दियो फोतला अदे-अदे-
बेगा मंदाकी नवा अन्दर ता गोला बेगा मंदाकी...

