नाम तुम्हारा तारण हरा, कब तेरा दर्शन होगा...गीत-
ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार एक गीत सुना रहे हैं :
नाम तुम्हारा तारण हरा, कब तेरा दर्शन होगा-
जिसकी रचना इतनी सुन्दर वो, कितना सुन्दर होगा-
सुर,नर,मूनी,जन,जिन चरणों में निस दिन ध्यान लगाते हैं-
जो भी तुम्हारे दर पे आते है,मन वांछित फल पाते हैं...
Posted on: Apr 24, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
राखी रेहो तोला गोरी, जीव के आधार...गीत-
ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रमेशलाल पुरी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
राखी रेहो तोला गोरी, जीव के आधार-
जावत हस ओ ससुराल, माया राखी रयिबे-
नान पन ले रहेंन साथी, अब छोडथो साथ-
मोर नाव ला दिलमा बसा के...
Posted on: Apr 24, 2017. Tags: PRAMESHLAL PURI SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट में सन्देश देने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया था पर उसके बाद कुछ नहीं किया...
नलकूप पहले से खराब है और अब भीषण गर्मी में कुंआ भी सूख गया है. ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया अपने गाँव में पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, वे बता रहे है उन्होने सीजीनेट स्वर में भी इस बारे में रिकार्ड कराया था जिसके बाद अधिकारी आये थे और बरसात के बाद बोर करने को आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है अत: सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है कि कृपया पी.एच.ई.विभाग इंजीनियर को एक बार फिर फोन कर दबाव बनाए ताकि इस भीषण गर्मी में जल संकट से निजात मिल सके- पी.एच.ई.विभाग इंजीनियर@8435690000,एस.डी.एम.@09424166557. पोया@9644545195
Posted on: Apr 24, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
खेत सभय भगवान लगत है, पिसी चना वरदान लगत है...कविता -
सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की एक कविता सुना रहे है :
खेत सभय भगवान लगत है, पिसी चना वरदान लगत है-
अब आफत में प्राण लगत है, दीड गए सब और अब शान लगत है-
और जबसे परव तुषार ककाजू, सौवत सौवत चिल्लयांन लगत है-
फसलन को हो गोड दडोरा, ज़िन्दा लाश किसान लगत है-
भय्या कोऊ से बोलत नय्या, कछु कहो खिच्यान लगत है-
क़र्ज़ उगाए जब कोऊ आवे दद्दा बस, विज्ञान लगत है-
खेत सभय भगवान लगत है, पिसी चना वरदान लगत है...
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 2005 से स्कूल बना है, अब तक ठीक से पढ़ाई नहीं होती शिक्षक समय पर नहीं आते...
ग्राम-गुइयाँ, थाना पोस्ट-अधौरा, जिला-कैमूर-भभुआ (बिहार) में छोटेलाल उरांव के साथ में मोहन कुमार है जो भोजपुरी भाषा में उनके गाँव गुइयाँ की स्कूल की समस्या को लेकर बात कर रहे है वो बता रहे है की गाव में २००५ से अभी तक स्कूल में चारो तरफ दीवाल नहीं बनाई गई और टीचर भी समय पर स्कूल नही खोलते और सही ढंग से पढ़ाते भी नही है. इस समस्या को लेकर BDO और जिला कलेक्टर के जनता दरबार में आवेदन भी दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है, कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि आप गुइयाँ गाँव के बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए मदद करें और इस अधिकारी को फोन कर दबाव डालें- BDO@09431818059. ग्रामीण मोहन कुमार@ 8986304024
