मलिहा जइहा गंगा पार, मोलिया लहिआ चमकदार...भोजपुरी विवाह गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से गुड्डी देवी एक विवाह गीत सुना रही है :
मलिहा जय्यआ गंगा पार, मोलिया लहिआ चमकदार-
मोलिहा फसी गईले अशोका के गाछ में-
राजा जनक के दरबार में ना-
राजा जनक पर धिया उनखर, नाम पर तहसिया-
उनखर शादी होतय दशरथ के लाल-
राजा जनक के दरबार के नाम से-
सुंदरा जहिआ गंगा पार,चेनमा लहिआ चमकदार-
मलिहा जय्यआ गंगा पार, मोलिहा लहिआ चमकदार...
Posted on: May 10, 2017. Tags: GUDDI DEVI SONG VICTIMS REGISTER
बाँध का ठीक मुआवजा नहीं दिया, मछली पकड़ने का काम भी ठेके में दे दिया, कृपया मदद करें...
ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से चिरोंजीलाल कुशवाहा बता रहे है कि उनके यहाँ बरगुवा नाला बांध बना है, इस बांध के डूब से आने वाले घर जमीन एवं फलदार पेड़ो का सरकार द्वारा मनमाने ढंग से सर्वे किया गया है, जिसके विरोध में प्रभावितों द्वारा क्रमिक अनशन भूख हड़ताल जैसे आन्दोलन किये लेकिन आज तक कोई ठीक मुआवजा नही मिला है,ओर जलाशय से मछली मारने का ठेका दे दिया गया है पर ग्रामीणों की मांग है कि यह काम विस्थापितों को दिया जाय सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है की आप इन नम्बरों पर फोन लगाकर दबाव बनाए...S.D.M@9893635444, तहसीलदार@9893823929, पटवारी@9893587487, कलेक्टर@07683242250. चिरोंजीलाल@9752312263.
Posted on: May 10, 2017. Tags: CHIRONJILAL KUSHVAHA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : चर्मरोग का घरेलू उपचार -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आज चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि जंगल में एक झाडीदार वृक्ष पाया जाता है जिसे स्थानीय भाषा में हम तिलवन कहते है, जिसकी पत्तियां लम्बी-लम्बी चौड़ी-चौड़ी होती है और उस वृक्ष की छाल सफ़ेद होती है| उस छाल को निकालकर हम पांच सौ ग्राम छाल को पानी के साथ मिलाकर पीसकर उसमे शुद्ध राई का तेल मिलाकर जहाँ चर्मरोग है और फोड़े फुंसी है वहां लगाये तो फायदा होगा और वे बता रहे हैं की अगर शरीर में झुर्रियां हैं उसमे भी रोजाना एक सप्ताह तक इस तेल का लेप लगाये, इससे फायदा होगा | अधिक जानकारी के लिए सग्गन@9479003194
Posted on: May 10, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Swasthya Swara Bultoo Radio in Chhattisgarhi language: 9th May 2017...
Today Narmada Prasad is presenting Swasthya Swara Bultoo Radio in this latest edition of Bluetooth radio programs discussing issues related to health and nutrition. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: May 09, 2017. Tags: NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में तीन वर्षों से अस्पताल बना हुआ है, न तो कोई डाकटर आया न दवा, कृपया मदद करें...
कन्हैयालाल केवट, ग्राम-छुलकारी, पोस्ट- पसला, विकासखंड- जैतहरी, जिला- अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं कि यहाँ पर तीन वर्षों से उप-स्वास्थ्य केंद्र बना है लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में न तो कोई डॉक्टर रहता है और न हीं दवा इंजेक्शन, जिससे ग्रामीणों को बीमारी में काफी मशक्कत करनी पड़ती है ,इस समस्या को लेकर ग्रामसभा में प्रस्ताव, जनपद, विधायक को आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी आज तक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आधिकारियो के ऊपर दबाव बनायें ताकि ग्रामीणों को इस समस्या का निराकरण हो सके. C.M.O.स्वास्थ्य विभाग@8085043760, जिला CEO@9753725845. केवट@8225027272

