हमारे गाँव में तीन वर्षों से अस्पताल बना हुआ है, न तो कोई डाकटर आया न दवा, कृपया मदद करें...
कन्हैयालाल केवट, ग्राम-छुलकारी, पोस्ट- पसला, विकासखंड- जैतहरी, जिला- अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं कि यहाँ पर तीन वर्षों से उप-स्वास्थ्य केंद्र बना है लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में न तो कोई डॉक्टर रहता है और न हीं दवा इंजेक्शन, जिससे ग्रामीणों को बीमारी में काफी मशक्कत करनी पड़ती है ,इस समस्या को लेकर ग्रामसभा में प्रस्ताव, जनपद, विधायक को आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी आज तक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आधिकारियो के ऊपर दबाव बनायें ताकि ग्रामीणों को इस समस्या का निराकरण हो सके. C.M.O.स्वास्थ्य विभाग@8085043760, जिला CEO@9753725845. केवट@8225027272
