हमारे गाँव में सामुदायिक भवन 10 वर्ष पहले बना अभी तक खुला नही, कृपया खुलवाने में मदद करें...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैया लाल केवट अपने यहाँ गाँव की सामुदायिक भवन के बारे में बता रहे है कि पिछले 10 वर्षो से बना है लेकिन बंद पड़ा है कभी खुलता नही है साथ ही P.D.S गोदाम भी है जो दो साल से अधूरा पड़ा हुआ है जिसके चलते ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है,कई बार कलेक्टर व सम्बंधित अधिकारियो को शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नही किया गया इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | जिला कलेक्टर@9425168667, C.E.O@9753725845, पंचायत सचिव@8462810579. कन्हैया लाल केवट@8225027272
Posted on: May 12, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : आंवले के औषधीय गुण -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) सग्गन शाह मरकाम के साथ हैं कन्हैयालाल केवट जो कब्ज, कमजोरी, आँखों की रौशनी बढाने में आंवले का उपयोग बता रहे हैं जिसे लोग अचार या मुरब्बा बनाकर भी खाते हैं. वे बता रहे हैं कि आंवले को लेकर पानी में उबाले और उबालने के पश्चात् गुठली निकाल दें और निकालने के बाद धूप में तब तक सुखाएं जब तक कि अच्छी तरह से न सूख जाए इसके बाद सिलबट्टे में अच्छी तरह पीस ले साफ़ डिब्बे में रख ले और प्रातः खाली पेट खाएं और उसके बाद पानी पीएं जिससे पाचन क्रिया ठीक होगी, कमजोरी दूर होगी और आँख की रोशनी और दिमाग की ताकत बढ़ेगी।अधिक जानकारी के लिए संपर्क कन्हैयालाल केवट@8225027272.
Posted on: May 12, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER
झोला छाप डाक्टरों पर रोक के बाद सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर तुरत रोक लगाई जाए...
ग्राम-छपोरा, तहसील-मालखोरदा, जिला-जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) से दुजीराम जायसवाल बोल रहे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार ने जो स्वास्थ्य को लेकर अभियान चलाया है कि झोलाछाप चिकित्सको पर बैन लगा दिया जिनके कारण कई लोगो की मौत हो रही थी ये सरहानीय काम किया है लेकिन जो सरकारी चिकित्सक हैं वो व्यक्तिगत चिकित्सालय खोलकर गरीबों का शोषण कर रहे हैं उनसे परामर्श के रूप में 150 से लेकर 300 रूपए लेते हैं जो गरीबों के लिए अधिक है और सरकारी हॉस्पिटल में अपने काम में लापरवाही करते हैं इस पर तुरत रोक लगना चाहिए इसलिए सीजीनेट के साथियों, अधिकारियों एवं चिकित्सा मंत्री से मदद की अपील करे हैं जिससे इस समस्या का निराकरण हो सके | जायसवाल@9893292407.
Posted on: May 12, 2017. Tags: DUJIRAM JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो...जागरूकता गीत
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (म.प्र.) से जगदीश कुमार मरकाम तम्बाकू बंद करने के लिए जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो-
बहुत बड़ा नुकसान है इससे जीवन मत खतरे में करो-
शुरुआत इसमें घाव होता फिर कैसर हो जाता है-
जो बेचारा पीड़ित होता है अनगणित पीड़ा पाता है-
समय के रहते जागो भईया, यह सचमुच आफत की पुडिया है-
जितने जल्दी त्याग सको तो जानो वह सब से बढ़िया है-
नहीं डालना है खतरे में यह अनमोल जिंदगानी है-
भारत माँ के बीटा-बेटी जागो हिन्दुस्तानी-
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो...
Posted on: May 12, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हरे-हरे तेंदू पान टोरे जाब, झिंझर पहार किनरिया ओ...तेंदू पत्ता गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया तेंदू पत्ता को लेकर सरगुजिहा भाषा में एक पारंपरिक गीत सुना रहे है :
हरे-हरे तेंदू पान टोरे जाब,झिंझर पहार किनरिया ओ-
झिंझर पहार घूमि आब-
दोना में लता धरब,तुमा में पानी-
डगर-डगर चल जाब-
किरा में पान टोरब,झिरिया में खाना खाब-
टिकुरा में पान टोरब,पेड़ तरे संगी आराम करब-
हरे- हरे तेंदू पान तोरे जाब,झिंझर पहार किनरिया ओ....
