Bultoo (Bluetooth) Radio from Panna MP in Bundelkhandi : 7th May 2017...
Today Kamta Prasad Lodhi and Ashok are presenting a Bultoo Radio Program in Bundelkhandi language of Bundelkhand area from district Panna MP in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 07, 2017. Tags: KAMTA PRASAD ASHOK PANNA PANNA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 52 education workers got part of due salary after CGnet report...
विकासखण्ड-सेंधवा, जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बता रहे हैं कि सेंधवा के शिक्षा विभाग के प्रेरकों को वेतन नहीं मिल रहा था और कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा था तब उन्होंने दिनांक-13-04-2017 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि बडवानी जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिनका 30 माह का वेतन रुका हुआ था जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से मानदेय देना था सन्देश रिकार्ड होने के 15 दिन के अंदर 9 माह का वेतन अब मिल चूका है सीजीनेट सुनने वाले साथियों जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला और जिन कर्मचारियों ने मदद की उनको बहुत बहुत धन्यवाद.सुरेश कुमार@9669682196.
Posted on: May 06, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
Impact : Road got built in our part of village week after report on CGnet...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि वे जब कुछ दिन पहले ग्राम गनपत खोड़ा गए थे तो वहां पाया था कि गाँव के एक हिस्से में जहां 50 से अधिक दलित परिवार रहते हैं वहां रोड की कोई व्यवस्था नहीं थी वहां गर्मी के मौसम में भी मोटर साइकिल नहीं जा सकती थी | जब से गाँव बसा था तब से रोड नहीं बना था तो दिनांक 24-04-2017 को इन्होने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड करवाया था | उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला तो रोड बन गया है इसलिए सीजीनेट साथियों को और कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने गरीब ग्रामीणों की मदद की. साधु@8719095669
Posted on: May 06, 2017. Tags: ROAD SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
महुआ के फ़ूल से मीठे पुआ बनाने की विधि...
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे महुआ के फूलो से पुआ बनाने की विधि बता रही है. 200 ग्राम महुआ फूल धोकर कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाले। पानी निकालकर मिक्सर में पीस ले. अब एक बर्तन में आटा लेकर महुआ के पेस्ट के साथ गूंथे
पानी नही मिलाए आटा और महुआ पेस्ट का आटा उतना ही कड़ा रखे जितना कि पूड़ी
बन सके. जरुरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी डाल सकते है, अब आटा की लोई बनाए और मोटा बेलें यह कचोड़ी से पतला पूड़ी से मोटा बनाए अब कड़ाई में घी, तेल के साथ कुरकुरा होने तक सेंके अब महुआ फूल का मीठा पुआ खाने के लिए तैयार है. इसे गरमा गरम भी खा सकते है पर ठण्डा होने पर और ज्यादा मिठास रहेगा...माला@8719877544
Posted on: May 06, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
बढती आबादी पर पीछे करे विचार, पहले हर बच्चे को दे पोषक आहार...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बढती आबादी पर एक कविता सुना रहे है:
बढती आबादी पर पीछे करे विचार, पहले हर बच्चे को दे पोषक आहार-
काम नही घर घर लिखे, सीखे नए हुनर सीखे-
बढती आबादी पर पीछे करे विचार, पहले हर बच्चे को दे पोषक आहार-
हर घर को अब मिले प्रकाश, सबका हो वैकित विकास-
बढती आबादी पर पीछे करे विचार-
शिक्षा घर से अगर दूर है, शिक्षा को घर तक पहुचाए...
