आज जिसको अंग्रेजी आती है वो अच्छी नौकरी कर रहा है जिसको नहीं आती वो किसानी करते हैं...

सुनील कुमार आज लोकभाषा और मातृभाषा के महत्त्व के विषय में बता रहे हैं कि कैसे विदेशी भाषा के चलते आज हमारा देश आजादी के 70 साल पूरे करने के बाद भी जैसे का तैसा है जबकि अन्य देश अपनी मातृभाषा का उपयोग चाहे वो शिक्षा, तकनीकी या फिर और किसी क्षेत्र में कर रहे हैं और विकास की ओर बढ़ रहे हैं जबकि भारत विदेशी भाषा के चक्कर में पिछड़ रहा है. आज जिसको अंग्रेजी आती है वो अच्छा पैसा और अच्छी नौकरी कर रहा है और जिसको नहीं आती वो मजदूरी और किसानी करके गुजर-बसर करते हैं इसलिए हमे भी अन्य देशों की तरह मातृभाष का प्रयोग हर क्षेत्र में करना होगा जिस प्रकार इजरायल अपनी मातृभाषा का प्रयोग करके आज बिकासशील देशों की श्रेणी में सर्वोपरि है . सुनील@9308571702

Posted on: May 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सौर ऊर्जा के खम्भे लग रहे हैं पर मूल गाँव से एक किमी दूर हमारे पारा में नहीं लग रहा...

आज पूरण मेसराम ग्राम-जरहीडीही, पंचायत- अड़गड़ी, विकासखंड- मैनपुर, जिला-गरियाबंद, (छत्तीसगढ़) की यात्रा में आए हैं जहां उनकी मुलाक़ात पंचम पारा के कातिकराम नेताम से हुई है जो बता रहे हैं कि उनके गाँव में सौर ऊर्जा के खम्भे लग रहे हैं लेकिन उनका पारा जो मूल गाँव से एक किलोमीटर दूर है वहां सौर-उर्जा के खम्भे नहीं लगाया जा रहा है. वे कह रहे हैं अँधेरे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते रात को बिच्छू, सर्प तथा अन्य कीड़ो का डर सताता है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी
सौर उर्जा अधिकारी@ 9907477333 से बात कर उनके पारा में भी सौर ऊर्जा लगाने का अनुरोध करें। पूरण मेसराम@9406041761

Posted on: May 09, 2017. Tags: POORAN MESHRAM SONG VICTIMS REGISTER

लिखना कि प्यार की दीवानगी में ताज़महल तो बना, पर नही बना तुम्हारा झोपड़ा...कविता

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार मजदूर पर एक कविता सुना रहे हैं जो संतोष श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है:
तुम लिखना इतिहास अपने आसुँओं का-
लिखना कि प्यार की दीवानगी में ताज़महल तो बना, पर नही बना तुम्हारा झोपड़ा-
वहसी दीवानगी ने तोड़ दी हदे, इंसानियत की बर्बरता को मात देता एलान-
कि काट लो हाथ फ़िर कभी ना बने, ताज़महल दूसरा-
यह कैसी दीवानगी, जिसमे पाक मोहब्बत ना थी-
हुकूमत का नशा खुद को ख़ुदा मान लेने की, आसमानी अकड़...

Posted on: May 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पुरुष शक्ति बढाने के घरेलू उपचार -

ग्राम पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम पुरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए जड़ी बूटी उपचार के बारे में बता रहे है, इनका कहना है कि जब आदमी कमजोरी से परेशान होता है तो पलाशटू नामक एक झाड़ीदार पौधा होता है यह पौधा जंगलो में पाया जाता है |इसके लिए पौधे की चार इंच तक की जड़ सहित खोद ले और रोजाना सुबह शाम जड़ी को पानी में पीसकर खाना खाने से पहले पीने से मर्दानगी ताकत बढती है यह प्रक्रिया लगातार तीन महीने तक अपनाए और कामराज नामक जड़ी भी इसी प्रकार जंगलो में पाई जाती है इसकी भी जड़ी को दो इंच तक की जड़ को सुबह शाम खाने से पुरुष शक्ति बढ़ाने में मदद करेगा। अधिक जानकारी के लिए संम्पर्क नम्बर@7747968488

Posted on: May 09, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: संतुलित भोजन से तंदरुस्ती और सुंदरता दोनों बनी रहती है...

ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे के साथ आज हैं बलवीर धुर्वे जो सन्तुलित भोजन के महत्त्व के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे हैं की खासकर किशोरियों को संतुलित भोजन करना चाहिए जिससे तंदरुस्ती और सुंदरता दोनों बनी रहती है. भोजन में पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में हो, जैसे विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, चिकनाई, खनिज लवण आदि पोषक तत्व आपके भोजन में जरुर होना चाहिए, भोजन में मौजूद पोषक तत्वो के आधार पर ही शरीर का विकास होता है पोष्टिक भोजन से तंदरुस्ती एवं खुबसूरती दोनों बनी रहती है, इसीलिए किशोरियों को दूध, दही, दाले, फल,अनाज हरी सब्जी, घी, अंडा मांस, मछली आदि का सेवन करना जरुरी होता है...माला@8719877544

Posted on: May 08, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »