सदा सोय रहा बड़ा देव धरि ध्यान...गोंडवाना भक्ति गीत -
ग्राम-टाँकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार सिंह परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सदा सोय रहा बड़ा देव धरि ध्यान-
सरज सकल पूरण हो मिले मिले सबकी मान-
बड़ा देव है सबका ध्याता कहाँ-कहाँ खोजूं रे-
मोर बड़ा देव हैं रखवारे-
मोरी बावन गढ़ की देवी देख न संतन सुमिरौ रे-
तोरा जोहारो रे मोरे बावन गढ़ की देवी-
देता सेवा जोहरों रे-
एक बार लिंगोबाडा है सबका ध्यान-
करलइयो बड़ा देव का करियो सबका उपकार-
करो रे मोरी रखवार, मैं सेवा जोहरों बावन गढ़ की देवी...
Posted on: May 13, 2017. Tags: MANOJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER
छात्रावास सफाई कर्मियों को साल में 9 महीने का ही वेतन दिया जाता है वह भी साल में एक बार...
ग्राम-बतियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मीकि बता रही है कि वे 1991-92 से अनसूचित जाति, जनजाति छात्रावास में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है जिसमें इन्हें हर शिक्षा वर्ष में केवल मार्च तक का वेतन किया जाता है अप्रैल से जून का पैसा नहीं दिया जाता। इन्हे पिछले 25 सालों से यही बताया गया कि सफाई कर्मचारी साल में 9 महीने का ही वेतन आता है. इनको हर माह 2000 रुपये दिया जाता है और वह वेतन भी साल में एक बार आता है जिससे इनको बहुत तकलीफ होती है पर यह स्थिति बार -बार अनुरोध करने पर भी नहीं बदली है इसलिए वे सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रही हैं कि अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाये अधिकारी@9753099080.वाल्मीकि@9179326573.
Posted on: May 13, 2017. Tags: ARTI VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER
जाग रहा हिन्दुस्तान, जाग रहा मजदूर किसान...जागृति गीत -
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
जाग रहा हिन्दुस्तान जाग रहा मजदूर किसान-
अब जागेगा हर इंसान शुरू है साक्षरता अभियान-
सब जानेंगे अपना मान सब में उपजेगा ज्ञान-
अब साक्षर का होगा ध्यान साक्षरता का है अभियान-
बूढ़े बच्चे सभी पढेंगे पढ़कर नव् इतिहास रचेंगे-
नहीं अंगूठा अब पहचान साक्षरता का है अभियान-
हटे निरक्षता अज्ञान घर-घर होंगे फिर विद्वान्-
फिर लौटेगा भारत की शान साक्षरता का है अभियान-
साक्षर देश है सक्षम होगा और निरक्षर अक्तम होगा-
पढना लिखना पहला काम साक्षरता का है अभियान-
जाग रहा हिन्दुस्तान, जाग रहा मजदूर किसान...
Posted on: May 13, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सामुदायिक भवन 10 वर्ष पहले बना अभी तक खुला नही, कृपया खुलवाने में मदद करें...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैया लाल केवट अपने यहाँ गाँव की सामुदायिक भवन के बारे में बता रहे है कि पिछले 10 वर्षो से बना है लेकिन बंद पड़ा है कभी खुलता नही है साथ ही P.D.S गोदाम भी है जो दो साल से अधूरा पड़ा हुआ है जिसके चलते ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है,कई बार कलेक्टर व सम्बंधित अधिकारियो को शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नही किया गया इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | जिला कलेक्टर@9425168667, C.E.O@9753725845, पंचायत सचिव@8462810579. कन्हैया लाल केवट@8225027272
Posted on: May 12, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : आंवले के औषधीय गुण -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) सग्गन शाह मरकाम के साथ हैं कन्हैयालाल केवट जो कब्ज, कमजोरी, आँखों की रौशनी बढाने में आंवले का उपयोग बता रहे हैं जिसे लोग अचार या मुरब्बा बनाकर भी खाते हैं. वे बता रहे हैं कि आंवले को लेकर पानी में उबाले और उबालने के पश्चात् गुठली निकाल दें और निकालने के बाद धूप में तब तक सुखाएं जब तक कि अच्छी तरह से न सूख जाए इसके बाद सिलबट्टे में अच्छी तरह पीस ले साफ़ डिब्बे में रख ले और प्रातः खाली पेट खाएं और उसके बाद पानी पीएं जिससे पाचन क्रिया ठीक होगी, कमजोरी दूर होगी और आँख की रोशनी और दिमाग की ताकत बढ़ेगी।अधिक जानकारी के लिए संपर्क कन्हैयालाल केवट@8225027272.
