बस्तर संभाग के सभी गाँव में इमली का पेड़ पाया जाता है, इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली होता हैं-
ग्राम पंचायत- डोडरेपाल, जिला-बस्तर, ब्लाक-दरभा (छत्तीसगढ़) से सुक्मनी नाग जी बता रहे हैं, बस्तर जिले के सभी गाँव में इमली का पेड़ होता है| इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली का पेड़ पाया जाता है| साधारण बीज वाली इमली को मार्केट में कम रेट 25-30 में ख़रीदा जाता है| जबकि बीज निकालकर बेचा गया इमली 75 रूपये किलो से ज्यादा पैसा मिलता है| बस्तर जिले में इमली वनोपज है| और इसे बेचकर लोग घर की जरूरतों का सामना खरीदते हैं| बस्तर में इमली की पेड़ व फल आसानी से पाया जाता है| संपर्क नंबर@9669868913.
Posted on: Jun 10, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG DARBHA INFORMATION SUKMANI TAMARIND NAG
सहकार रेडियो: विचार यात्रा : निंदा, आलोचना और आत्मालोचना...
श्रोताओं नमस्कार,
क्या आप निंदा, आलोचना और आत्मालोचना जैसे शब्दों से भलीभांति परिचित हैं? आप आलोचना को किस नज़रिए से देखते हैं-सही या गलत? क्या आप यह मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति आपकी आलोचना कर सकता है और आप उसकी बातों का बुरा नहीं मानेंगे?
कुछ ऐसे ही सवालों को समर्पित है आज का विचार यात्रा कार्यक्रम| देश-दुनिया के क्रांतिकारियों-लेखकों-कवियों-राजनीतिक चिंतकों के हवाले से हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि “आलोचना” की हमारे जीवन और समाज में क्या भूमिका है अथवा होनी चाहिए|
आवाज़ है शिल्पी और पवन की|
https://youtu.be/IsmWDo8mtow वेबसाइट पर सुनें :
https://www.sahkarradio.com/chart/vichar-yatra-ninda-aalochna-aur-atmalochna/
सहकार रेडियो के संचालन में अपनी आर्थिक सहभागिता दर्ज करें| सदस्यता लें और आर्थिक सहयोग भी करें|
https://www.sahkarradio.com/सदस्यता/
https://www.sahkarradio.com/डोनेट/
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: RADIO SAHKAR
बाबा साहब पर किसने क्या लिखा...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर सन्देश सुना रहे हैं:
अमेरिका ने लिखा है बाबा साहब हमारे देश में जन्म लेते तो हम उन्हें सूर्य कहते-
साऊथ अफ्रीका ने लिखा है बाबा साहब का लिखा भारत का संविधान लेने योग्य है-
हंग्री ने लिखा हमारी लड़ाई हम बाबा साहेब की क्रांति के आधार पर लड़ रहे हैं-
नेपाल ने लिखा है हमारा आने वाला संविधान अगर होगा तो वह भारतीय संविधान पर आधरित होगा...
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP POLITICAL STORY
स्वास्थ्य स्वर : हाईराइट आईपोथर्ड का घरेलू उपचार-
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी हाईराइट आईपोथर्ड का घरेलू उपचार बता रहें है, असगंध चूर्ण 150 ग्राम, मुलेठी चूर्ण 150 ग्राम, इन सबको साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बनायें और सुरक्षित रखें, 1 चम्मच चूर्ण खाना खानें के बाद दिन में 2 बात गुनगुनें पानी के साथ उपयोग करें से लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें. नशा न करे. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: CG DEPARTMENT RAIPUR
हैण्डपम्प खराब है, पर्याप्त पानी नहीं मिल पाती है, आधा किलो मीटर दुर से पानी लाना पड़ता है,
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जिमालो बता रहें हैं कि उनके गांव का हैण्डपम्प खराब है, पर्याप्त पानी नहीं मिल पाती है, आधा किलो मीटर दुर से पानी लाना पड़ता है, वहाँ 30 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क@6261214365, सरपंच@8305527531,PHE@8927173133, कलेक्टर@8488596694. GT
