प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा घर बनने के पहले ही ढहा, कृपया गुणवत्ता की जांच करें...
प्रकाश गुप्ता आज ग्राम-बिलासपुर, ब्लॉक-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) में हैं जहाँ वे विनोद लकड़ा से बात कर रहे हैं जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना से 52,000 रू की मदद मिली है उसके बाद उन्होंने अपने घर से 40,000 रू और लगाया लेकिन सरकार की मदद से कराया गया निर्माण कार्य इतना घटिया है कि पूरा मकान बनने के पहले ही ढह गया है | प्रकाश स्थानीय अधिकारी से भी बात कर रहे हैं जो टालमटोल कर रहे हैं. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया कलेक्टर से 9424244625 पर बात कर दबाव बनाएं कि इस काम की गुणवत्ता में सुधार हो जिससे आगे ऐसी दुर्घटना न हो और विनोद लकड़ा का घर फिर से बना कर दिया जाए. प्रकाश गुप्ता@9584513018
Posted on: May 13, 2017. Tags: PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
नदियों से रेत उत्खनन पर रोक के बावजूद केन नदी में अवैध उत्खनन जारी, कार्यवाही की अपील...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि 11 मई को ग्राम वीरा के नदी के पुल के पास प्राइवेट कंपनी के ठेकेदोरो द्वारा केन नदी से रेत उत्खनन किया जा रहा था इसकी सूचना उन्होंने 100 डायल कर तुरंत दी लेकिन पुलिस के समय पर नही आने से खनन करने वाले ठेकेदार JCB व डम्पर, ट्रेक्टर लेकर भाग गए. जबकि नदियों से रेत उत्खनन पर रोक लगी हुई है, बावजूद इसके खनन हो रहा है, पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन इस ओर कोई कड़ा क़दम नही उठाया गया है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध है आप फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि अवैध रेत खनन बन्द हो. ए.एस.पी.07732252106,कलेक्टर@07732252003. सिंह@8719095669.
Posted on: May 13, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
जुल्मों के बंधन टूटेंगे, मकड़ी के जाले छूटेंगे...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है :
जुल्मों के बंधन टूटेंगे, मकड़ी के जाले छूटेंगे-
तू हाथों में ले ले किताब, सौ रस्ते इससे फूटेंगे-
आधा भारत नारी है, फिर भी क्या बेचारी है-
पढना और पढाना है, शिक्षित गाँव बनाना है-
जुल्मों के बंधन टूटेंगे, मकड़ी के जाले छूटेंगे...
Posted on: May 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
विधवा महिलाओं ने पेंशन के लिए साल पहले आवेदन दिया अब तक नहीं मिला, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-पेंक, प्रखंड-नवाडी, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से अनिल हेम्ब्रोम बता रहे हैं कि एक वर्ष पहले छः विधवा महिलाओं के पेंशन के लिए आवेदन भरकर अंचल ( ब्लाक) में जमा किया था ,पेंशन सूची में नाम भी आ चुका है लेकिन एक साल पूरे होने के बाद भी पेंशन नहीं दिया जा रहा है यदि अंचल में जानकारी लेने जाते हैं हैं तो आज-कल कह कर टाल-मटोल कर रहे हैं कभी कहते हैं कि जिले में जाइए लेकिन जिले में पहुचना कठिन है वह दूर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि अंचल के अधिकारी को फोन करके दबाव बनाये जिससे विधवा महिलाओं की समस्या का निराकरण हो सके | C.E.O.@8809818791. अनिल हेम्ब्रोम@8084815397.
Posted on: May 13, 2017. Tags: ANIL HEMBROM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गावं में पांच वर्षों से आंगनवाडी बना है लेकिन आज तक खिड़की-दरवाजे नहीं लगे, मदद करें...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, विकासखंड- जैतहरी, जिला- अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट बता रहे हैं कि उनके गाँव में पांच वर्षों से आंगनवाडी केंद्र खुला है लेकिन आज तक न तो चारदीवारी बनी है और न ही खिड़की-दरवाजे लगाये गए है, आंगनवाडी कार्यकर्ता दूसरे के घर में या दरवाजा पर बच्चों को पढाना तथा अन्य केंद्र का कार्य करती है, इस समस्या को लेकर ग्राम सभा व शिक्षा समिति में प्रस्ताव तथा जनपद विधायक को आवेदन किया गया लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं की गयी इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आधिकारियो के ऊपर दबाव बनायें ताकि ग्रामीणों को इस समस्या का निराकरण हो सके. CMO@8085043760, सचिव@8462810579. कन्हैयालाल@8225027272
