सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं...गजल

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश सुगम कटारे की गज़ल सुना रहे है :
सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं-
अच्छाई के देश निकाले होते हैं-
हुई ज़रा बरसात उफनने लगते हैं-
छोटे जितने नदिया नाले होते हैं-
लुका छिपी का खेल वही कर पाते हैं-
आज सियासत है ऐसे ही लोगों की-
जिनके तन उजले,मन काले होते हैं...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे ग्राम पंचायत में दो आश्रित गाँवों ने अलग ग्रामसभा की मांग की है कृपया इसमें उन्हें मदद करें

ग्राम पंचायत-चुकतीपानी, विकासखण्ड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आदेश बैगा बता रहे है कि पंचायत के तहत आने वाले आश्रित ग्राम बाहरीझुरकी और बाज़ारडांड-आमानकान में पेसा एक्ट के धारा-१२९ ख के तहत अलग ग्रामसभा की मांग की गई है, जिसमे पंचायत सचिव को जनपद स्तर से नोटिस गया था जिसके कारण एक बार ग्राम सभा हुई जिसको एजेंडे में अभी नही जोड़ा गया है| वे मांग कर रहे है कि अलग ग्रामसभा की जाए ताकि ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए ताकि ग्रामीणों की मांग पूरी हो सके | सचिव@9575842546, सरपंच@8718001873. आदेश बैगा@8462040914.

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: ADESH BAIGA SONG VICTIMS REGISTER

गाय-बकरी चराते समय बांसुरी की धुन...

भगतपारा ग्राम-धूमाडांड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी की मुलाक़ात आज अपने बुज़ुर्ग मामा रूपसाय मरावी से हुई है जो गाय-बकरी चराने का काम करते हैं और गाय-बकरी चराते समय अक्सर बांसुरी बजाते है, वे बता रहे हैं कि यह बहुत पारम्परिक धुन है जिसको लोग बहुत पुराने समय से बजाते आ रहे हैं जिस धुन को उनके मामा सुना रहे हैं...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हम विधवाओं को 7 और 5 साल से पेंशन नहीं मिल रहा, अधिकारी मिलेगा-मिलेगा कहते रहते हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-उमरखोही, विकासखण्ड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है जहां कन्हैयालाल केवट की मुलाक़ात दो विधवा महिलाएं सक्कु बाई और राजकुमारी बाई से हुई है जो बता रही है कि उनको 7 साल और 5 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, इसके लिए इन्होने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत कर चुके है अधिकारी मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन पर अभी तक नहीं मिला है और उनको इसके बगैर बहुत तकलीफ हो रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें : सी.ई.ओ.@8889849303, सचिव@8889445113.गाँव के साथी राजकुमारी@7049402937.

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

कोई नही पराए मेरे, घर सारा संसार है...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया कविता सुना रहे है :
कोई नही पराए मेरे घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ, सालों जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ, जात पात की ऊँची-ऊँची भीड़ में-
मेरा धर्म न कुछ, सयानी शब्दों का सिर्फ गुलाम है-
मै बस कहता हूँ कि, प्यार है तो घट घट में राम है-
मुझसे तुम न कहो, मंदिर मस्जिद-
कोई नही पराए मेरे घर सारा संसार है...

Posted on: Jun 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »