आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीबू से त्वचा में निखार लाने की विधि -
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे नीबू से कैसे गोरा हो वह विधि बता रही है, आप सब नीबू के स्वाद के से वाकिफ होंगे लेकिन नीबू से कैसे गोरा हुआ जाए यह शायद नही सुना होगा। आप नीबू से भी गोरा हो सकते है. नीबू के छिलके से कैसे त्वचा में निखार लाए: जिस छिलके को आप इस्तेमाल कर कचरे में फ़ेक देते है उसी छिलके से आप गोरे हो सकते है, चेहरे के दाग धब्बे गोरी त्वचा को निखारने का काम करती है, नीबू के छिलके को इस्तेमाल करने से पहले छिलके को अच्छे से सुखा कर पावडर बना ले, अब दो चम्मच नीबू के पावडर में तीन चम्मच दूध मिलाकर चेहरे और गर्दन में लगाए, सूख जाने पर इसे धो ले हर बार 2 दिन के बाद लगाने से जल्द ही त्वचा में निखार आ जायेगा | माला धुर्वे@8719877544
Posted on: May 17, 2017. Tags: MALA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
लग लईरा ने फईरा ने, सतरंगी गोंडवाना के...गोंडवाना गीत -
ग्राम-मोह्गंवा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से इन्द्रावती सिंह धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
लग लईरा ने फैरानी ने, सतरंगी गोंडवाना के-
सप्त ध्वजा के तीनो रंगी, लाल, सफ़ेद, हरा, तिरंगे-
कैसे धुमन लगे जिया घबराने, तिरंगा भारत की-
लग लईरा ने फईरा ने, सतरंगी गोंडवाना के-
इन्द्रधनुष से सात रंगी, है गोंडवाना के सप्त रंगी...
Posted on: May 17, 2017. Tags: INDRAVATI DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
आम की लस्सी बनाने की विधि-
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे आम की लस्सी बनाने की विधि बता रही हैं, एक आम, एक कप दही, 2 महीन कटे पिश्ते लें. सर्वप्रथम आम को छीलकर उसका गूदा निकालकर गुठली फेंक दे इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर में आम के टुकड़े, बर्फ यदि जरूरत हो, पिश्ते, दही आदि डालकर ग्राइंड कर ले लस्सी तैयार हो जायेगी इसके बाद स्वादानुसार चीनी मिला लीजिये ,चीनी की जगह शहद या खांड मिला सकते हैं बर्फ की जगह ठंडा पानी मिला सकते हैं और इलायची भी मिला सकते हैं जब भी कुछ ठंडा पीने की इच्छा हो तब आप तुरंत ही इसको बना सकते हैं यह स्वादिष्ट होने के साथ गर्मी के दिनों में शरीर के लिए बहुत उपयोगी है | माला धुर्वे@8719877544
Posted on: May 16, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
नए गाँव के शुरुआती उत्सव में दूर- दूर से लोगों के साथ उनके देवी-देवताओं को भी बुलाया गया है...
मोहला-मानपुर क्षेत्र, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कोरेटी एक आदिवासी धार्मिक यात्रा के दौरान एक गावं परेवाडी पहिंचे हैं जो ग्राम पंचायत मढियानवाडी से 13 किमी दूर है आज वे हमें उनकी पारंपरिक रीति-रिवाज के बारे में जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि इस गाँव की नई स्थापना की गयी है और उसके लिए किये जा रहे उत्सव में दूर-दूर के लोगों के साथ उनके देवी देवताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. कार्यक्रम में बकरे, मुर्गी तथा सूअर की बलि दिए जाने के बाद सब ग्रामीणों को भोज कराया गया. वे कह रहे हैं इस तरह हम अपने पूर्वजों द्वारा शुरू किये गए रीति-रिवाजों को लगातार अनुसरण कर रहे हैं जो लगातार चलना चाहिए | राजेन्द्र कोरेटी@9407954428
Posted on: May 16, 2017. Tags: RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER
आया जेठ आषाढ़ महीना, जेठ में टप-टप टपके पसीना...स्वास्थ्य पर गीत
ग्राम पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहे है कि जेठ के बाद आषाढ महीना आता है जिसमे असंख्य बीमारियाँ होती है इसी को लेकर गीत के माध्यम से बचने के उपाय बता रहे है :
आया जेठ आषाढ़ मही ना, जेठ में टप-टप टपके पसीना-
जेठ में टप,टप चुहे पसीना, घटने लगे शरीर का पानी-
व्याकुल घाम से होई जिन्दगानी, आने लगिस बारिस रे भय्या-
इथे, उथे,काम बुथा ता ता थय्या, पहली बारिस हो गई भय्या-
गड्डा में पानी भर गई तल्ल्या, इनमे मच्छर जीवे जागे-
मच्छर दानी उपयोग करो जी...

