मोर टोपी पिन्धईया कहाँ गए...छत्तीसगढ़ी व्यंग्य
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता छत्तीसगढ़ी भाषा में एक व्यंग्य रचना सुना रहे है :
मोर टोपी पिन्धईया कहाँ गए-
मोर भासन देवैया कहाँ गए-
ग्यारा लाख रुपैया के मोटर मा चढके-
गरीबी हटाईया कहाँ गए-
मोर बाईरी ला खोजत हवों-
मोर दुश्मन ला खोजत हवों...
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
बन्ना के लगा शहर में ब्याह रुपैया पूजत नहीं हो...बन्ना विवाह गीत
जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से कामता प्रसाद राजपूत एक दूल्हा बिदाई गीत सुना रहे है :
बन्ना के लगा शहर में ब्याह रुपैया पूजत नहीं रे-
रुपैया पूजत बुइहैं रे रुपैया पूजत नहीं रे-
बन्ना के दादा है कंजूस तिजोरी खोलत नाही रे-
बन्ना के दादी है दिलदार तिजोरी खोल दिखावे रे-
बन्ना के पापा है कंजूस तिजोरी खोलत नाही रे-
बन्ना के मम्मी है दिलदार तिजोरी खोल दिखावे रे-
बन्ना की चाची है दिलदार तिजोरी खोल दिखावे रे...
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: KAMTA PRASAD RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गुड़हल फूल के औषधीय गुण
गुडहल के फूल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है यह सांस संबन्धी तकलीफों को दूर करता हैं।गले के दर्द और कफ को भी इसका हर्बल टी सही करता है। गुडहल के फूलों से बालों को स्वस्थ बनाते है। इसे पानी में उबालकर लगाया जाता है जिससे बालों का झड़ना रुकता है। इसका प्रयोग केश तेल बनाने मे भी किया जाता है।गुडहल के पत्ते तथा फूलों को सुखाकर पीस लें। इस पावडर की एक चम्मच एक चम्मच मिश्री के साथ पानी से लेते रहने से स्मरण शक्ति तथा स्नायु शक्ति बढती है| गुडहल के फूलों को सुखाकर बनाया गया पावडर दूध के साथ एक एक चम्मच लेते रहने से रक्त की कमी दूर होती है! यदि चेहरे पर बहुत मुंहासे हो गए हैं तो लाल गुडहल की पत्तियों को पानी में उबाल कर पीस लें और उसमें शहद मिला कर त्वचा पर लगाएं |
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्कूल के पास तीन हैण्डपम्प है तीनो खराब है,अधिकारी सुधरवा नहीं रहे है, बच्चे गन्दा पानी पी रहे...
ग्राम-डफलीपानी, पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के सांथ में पन्तराज सिंह मरकाम है जो बता रहे है कि इनके यहाँ स्कूल के पास वार्ड 19 में तीन हैण्डपम्प लगे है जो खराब पड़े है स्कूल में 60 विधार्थी है इनको पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसकी शिकायत सरपंच, सचिव के पास किये है लेकिन वे इस पर कोई भी ध्यान नही दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि हैण्डपम्प सुधरवाया जाए | सचिव@9754145039, S.D.M@9953924884, PHE@9425253031.पन्तराज @8959903256.
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हम 200 लोगो ने 2016 में रोज़गार गारंटी में काम किया था, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ...
ग्राम-मसरीखार, पोस्ट-डोंगरिया, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के सांथ में लक्ष्मण सिंह पोर्ते बता रहे हैं कि इनके गांव में 2016 में रोजगार गारंटी योजना के तह्त दुलाहरा तालाब में काम किये थे जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला। इसमें काम करने वालो की संख्या 200 थी, सरपंच, सचिव से पूछने पर कहते है पेमेंट आ गया है लेकिन लोगो को उनका मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है गुमराह किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी भुगतान मिल सके | C.E.O.@7693515855, S.D.M@9953924884. लक्ष्मणसिंह पोर्ते@8889446871.

