स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खासी, जुकाम का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, खांसी का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी 50 ग्राम, गुड 100 ग्राम, सरसों का तेल 50 ग्राम, हल्दी और गुड को साफ करके सरसों का तेल में मिलाकर के पेस्ट जैसे बनायें, चना के बराबर गोली बना कर के सुरक्षित रख लेवें| 2 गोली खाली पेट रात में सोने से पहलें गर्म पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| ठंडी चीजों से बचे| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, शक्कर नमक का सेवन कम करें, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम एंव नशा ना करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उदर रोग का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी उदर रोग का घरेलु उपचार बता रहे है इसके लिए सौप 12 ग्राम, सफेद जीरा 6 ग्राम, मिश्री 12 ग्राम, इन सबको अलग-अलग साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना कर सुरक्षित रख लेवें और 1 चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| परहेज- मिर्च, मसाला, मैदा, शक्कर, नमक तेल खटाई एवं गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
15 साल से बिजली नही है, आवेदन पर कोई कार्नयवाही नहीं ...कृपया मदद करें-
ग्राम-बट्टीगुडेम, पंचायत-क्रिष्णसागर, ब्लॉक-भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगुडेम (तेलंगाना) से नंदनी बता रहीं है कि गाँव में 30 घर की बस्ती है और 15 साल से बिजली नही है अँधेरा में रहना पड़ रहा है इससे बच्चों की पढाई का बहुत नुक्सान होता है इसके लिए बिजली विभाग में आवेदन दिया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई और कोई अधिकारी ध्यान भी नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं कृपया दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क@7893778321.
Posted on: Dec 27, 2019. Tags: ELECTRICITY NANDNI PROBLEM TELNGANA
भूमि के पट्टा के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते....मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-नकिरीपेटा, ब्लॉक -भुर्गमपाड ,जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से मंडी एसु जमीन की समस्या बता रहे हैं उनके गाँव में सभी ग्केराम वासियों के पास 2 एकड़ जमीन है, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं मिला है, लोग इस समस्या के लिए कई बार पीओ के पास आवेदन किये है लेकिन कोई सुनावाई नही हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क@7893778321.
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: LAND PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिए आवेदन देने के पश्चात् भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करे-
