ये हाए खेती करा हो किसान...खेती किसानी गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया कृषि पर एक गीत सुना रहे हैं :
ये हाए खेती करा हो किसान-
पानी गिरे है खेती करा हे किसान-
नगरा जोत के जमीन ला सीध करे-
कोदू कुटकी बुने है और बुने है धान-
गिरे है अषाढ़ खेती करा हे किसान-
ये हाएं खेती करा हो किसान...
Posted on: Jun 12, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
गरीबो को सुनो वो तुम्हारी सुनेगा...गीत
ग्राम-पथरी, पोस्ट-लुर्गीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
गरीबो को सुनो वो तुम्हारी सुनेगा-
तुम एक पैसा दोगे-वो दस लाख देगा-
बदकिस्मत बीमार बुड्ढा कदम-कदम पे गिरता है-
फिर भी इन बच्चो के खातिर हाथ पसारे फिरता है...
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: KALAVATI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
बैंजो और ढोलक में आदिवासी पारम्परिक गीत की मधुर धुन...
ग्राम-फुलवारी पारा, पंचायत-घाटबेहरा, तहसील-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट यात्रा के मोहन यादव व उनके साथी ढोलक व बैंजो में आदिवासी पारम्परिक गीत की मीठी धुन सुन और सुना रहे है |
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
5 साल पहले हमलोगों ने गाँव में बिजली लाने काम किया, अब तक न बिजली आई न मुआवजा मिला...
ग्राम-अकरारी कालोनी, पोस्ट-खाजा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुमन किशोर आदिवासी बता रहे हैं कि 5 वर्ष पहले उनके गांव में बिजली लगाने के लिए ग्रामवासियों ने 1 किलोमीटर तक तार खींचा लेकिन न बिजली आई और न ही कार्य का पैसा मिला, ट्रांसफोर्मर अब तक नहीं लगा है. गाँव वालों ने कई बार आवेदन किया पर कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनके गाँव में बिजली लग सके |कलेक्टर@9425903973, विभागीय अधिकारी@9302174012, विधुत विभाग@9425424250, J.E@9584224303, सरपंच@9918816439. तुमन@8085434391.
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG TUMAN KISHOR ADIVASI VICTIMS REGISTER
शासन द्वारा तोड़े 40 घरों के लोग पट्टे और मुआवजे की मांग लेकर अनशन पर, कृपया मदद करें...
ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वीरेंद्र कुमार बता रहे हैं कि 03-06-2017 को शासन द्वारा 40 लोगो के घर गिरा दिए गए हैं जिसके कारण आज वे दर-दर भटक रहे हैं, बच्चे भूखे हैं सभी क्रमिक अनशन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि उन्हें मुआवजा दिया जाय और पट्टा दिया जाये। अनाज जो था वो भी घर ढहाते समय दबा दिया गया है वे अपनी व्यथा रो-रो कर बयान कर रहे है. 2012 में भी यही किया गया था लेकिन उस समय इनकी सुनाई करके घर ढहाने का काम रोक दिया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों को फोन करें ताकि गरीब ग्रामीणों को न्याय मिल सके| जिलाधिकारी@9425903973. वीरेंद्र कुमार@9584389840

