बेटी मौर धरती के फूल, बेटी मौर धड़कन के फूल...बेटियों पर गीत

ग्राम-ताराडांड, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से अर्चना सिंह बेटियों पर एक गीत सुना रही है :
बेटी मौर धरती के फूल, बेटी मौर धड़कन के फूल-
फिर काहे करे पराए दूर-
बेटी ही घर को बसाए, बेटी ही ख़्वाब सजाए हो-
बेटी ही घर को बसाए, बेटी ही घर को सजाए-
बेटी मौर धरती के फूल, बेटी मौर धड़कन के फूल-
बेटी ही मेहँदी लगाए, बेटी ही ससुराल जाए...

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: ARCHANA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

कल्पवृक्ष ताड़ वृक्ष का हर हिस्सा उपयोगी होता है इससे रोज़गार बढ़ाने की भी असीम संभावनाएं हैं...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ताड़ वृक्ष के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इस वृक्ष को बिहार सरकार ने कल्पबृक्ष के रूप में माना है इसका सम्पूर्ण अंश प्रयोगी है ,चाहे वो पत्ती, जड़, तना, फल हो. इसके पत्तों का उपयोग घर बनाने में, झाड़ू बनाने में, फल का उपयोग शक्कर, गुड,जेली आदि बनाने में किया जा रहा है इसके फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम मौजूद होता है. इसके रस का उपयोग हम खाद्य या अखाद्य के रूप में कर सकते हैं. बिहार सरकार ने रस के लिए लाइसेंस बनवाना अनिवार्य कर दिया है इससे रोज़गार बढ़ाया जा सकता है अधिक जानकारी आप जिला के जीविका कार्यालय, उद्योग कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

एक महीने से अधिक से ट्रांसफार्मर खराब है, गर्मी में लोग परेशान, अधिकारी नहीं सुनते, मदद करें...

ग्राम-झाईताल, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष यादव बता रहे हैं कि यहाँ पर एक ट्रांसफोर्मर लगा हुआ है जो 10 अप्रैल से क्षतिग्रस्त है जिसके कारण ग्रामीणों को वोल्टेज को लेकर काफी समस्या है अधिकतर वोल्टेज लो ही रहता है यदि बोल्टेज हाई हो जाता है तो घर में लगे उपकरण जैसे बल्ब या अन्य सब फुंक जाते हैं इसके लिए विद्युत् विभाग में मौखिक व लिखित शिकायत की गयी है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गयी है लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं की गयी है ,गर्मी के मौसम में ग्रामीणों का बुरा हाल है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | विद्युत विभाग@9425182576, 9425185263. संतोष@9575921031.

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : करेले के जूस से पीलिया का उपचार-

ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे आज अपनी यात्रा के दौरान ग्राम राजाकोह में पहुँची हैं जहाँ पर उनकी मुलाक़ात रेखा जी से हुई है जो आज उन्हें पीलिया रोग के एक घरेलू उपचार के बारे में जानकरी दे रही है. वे बता रही हैं कि करेले का जूस पीलिया से ग्रसित व्यक्ति को रोज सुबह-सुबह 8 से 10 दिन खाली पेट में पिलाना चाहिए जिससे उसके पीलिया में आराम मिलता है इसी प्रकार इसकी पत्तियों का जूस भी पिलाया जा सकता है उससे भी पीलिया में आराम मिलता है | वे बता रही हैं कि इस तरह हमारे घरों में बहुत सारे छोटे छोटे पर प्रभावी नुस्खे होते हैं जिनका प्रयोग हम अपने घरों में कर सकते हैं. माला धुर्वे@ 8719877544.

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: MALA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

जय-जय सुमिरो फडापेन, सुमिरो जय फडापेन...गोंडवाना धर्म गीत -

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक बड़ादेव सुमिरन गीत सुना रहे है :
जय-जय सुमिरो फडापेन,सुमिरो जय फडापेन-
तुमको निस दिन दहावे, शरणा में फडापेन-
जय-जय सुमिरो, पड़ा पेन, सुमिरो जय फडापेन-
आदि अनादी, अभी चल अविनाशी-
सेवा अभी चल अविनाशी-
जय जय सुमिरो,फडापेन, सुमिरो जय फडापेन...

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »