Bultoo Radio from Bhanupratappur, Kanker in Chhattisgarhi language...
Today Suraj Kumar and Pallavi are presenting a Bultoo Radio Program from Bhanupratappur, Kanker in Chhattisgarh in Chhattisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Sep 04, 2017. Tags: PALLAVI SURAJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Electricity came back after 6 months after reporting on CGnet...
ग्राम व पोस्ट-देवगढ, मोहल्ला-पटवाटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामराज बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में पिछले 6 महीने से विद्युत ट्रान्सफार्मर जल गया था जिससे गाँव के लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसके निराकरण के लिए गाँव वालों ने कई बार विद्युत् विभाग में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तब परेशान ग्रामवासियों ने सीजीनेट में अपनी समस्या रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद गांव में बिजली आ गयी है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि अब गाँव में बढ़िया बिजली जल रही हैं और युवा, विद्यार्थी, बुजुर्ग सभी बहुत खुश हैं ...रामराज@8889971946.
Posted on: Sep 03, 2017. Tags: ELECTRICITY RAMRAJ KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में हाई टेंशन वायर लटक रहा है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है पर अधिकारी नहीं सुनते...
ग्राम-घाठा, पोस्ट-ननसरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि उनके गाँव से बिजली का हाई टेंशन तार गुज़रता है जिसका एक पोल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके तार नीचे झूल रहे हैं जिससे ग्रामीणों को आने जाने व जानवरों को निकलते समय कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है पर कोई अधिकारी उनके अनुरोध को सुन नहीं रहे इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि कोई बढ़ी दुर्घटना न हो | विद्युत् विभाग अधिकारी@8224837247,CEO@9753725847, कलेक्टर@9425168667, पनकू सिंह धुर्वे@8359812102, 7772980096.
Posted on: Sep 03, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
आज काल मानुष तन फम्फा जिन्दगी लेकर आये...कविता
ग्राम-देवरी, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कविता सुना रहे हैं :
आज काल मनुष तन फम्फा जिन्दगी लेकर आये-
कुकर खाते-खाते नासा पानी में अपन जीवन ला गवाए-
ये नइ सोचे कि माता पिता केतना मेहनत करे-
आज अपन विपत दुःख ला ये मन नइ डरे-
जिन्दगी जिए बर नइ चाहे-
मरे बर चाहथे – डर लाज भये ये मन-
जीवन ला देहे बर बात करथे...
Posted on: Sep 03, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सकल जगत की आधार प्रभु मोरी सुन पुकार...गीत
ग्राम-रकसा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चुनिया सिंह एक गीत सुना रही हैं :
सकल जगत की आधार प्रभु मोरी सुन पुकार-
बरमानन्द हो सवार गडुल परती दाई रे-
खेच रहे केश मेरी बेर से छुडाइये – पति हमारी सूरवीर धरम हैं तो धरय धीर-
आज हरी लाज मेरी आय को बचाइए-
चीर हरन करत हैं देर न लगाइए...
