नेतावों भारत छोड़ो, नेतावों भारत छोड़ो...कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के.एम.भाई आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और आज के परिदृश्य को देखते हुवे एक कविता सुना रहे हैं :
नेतावों भारत छोड़ो,नेतावों भारत छोड़ो-
अम्बानी टाटा माल्या भारत छोडो-
लोकतंत्र के व्यपारी,राजनीती के दलालो भारत छोडो-
शराब सवाब दंगा फसाद भारत छोड़ो-
शिक्षा माफिया धर्म के ठेकेदारो भारत छोडो-
भ्रष्ट न्याय पालिका,चूसक कार्य पालिका भारत छोडो...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: K.M BHAI SONG VICTIMS REGISTER

टीचर जी टीचर जी, एक बार मुस्कुराइए...शिक्षा गीत -

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही है :
टीचर जी टीचर जी, एक बार मुस्कुराइए-
मेरा प्रेम सदा दिल में रखिए-
क, ख , ग, घ, लिखना सिखाए-
क, ख , ग, घ पढना सिखाए-
मेरा प्रेम सदा दिल में रखिए-
1, 2, 3, 4 लिखना सिखाए-
1, 2, 3, 4 पढ़ना सिखाए-
टीचर जी टीचर जी, एक बार मुस्कुराइए...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: ANJANI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

बड़ी कठिन बाट आसान, की कही महंगाई हो...बघेली कविता -

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से फूल कुमारी तिवारी एक बघेली कविता सुना रही है :
बड़ी कठिन बाट आसान, की कही महंगाई हो-
बाबू हमका गाँव ले चला-
घर चलेब त अन्न उगाऊ, करबे खूब किसानी हो-
बाबू हमका गाँव ले चला-
उठ दीन सारे उपरी पाथव, तय दूई ठो रोटी हो-
बाबू हमका गाँव ले चला-
बड़ी कठिन बाट आसान, की कही महंगाई हो...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: PHOOL KUMARI TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा में किसान देसी बीज लेकर आ रहे, बांटना चाहते हैं...

पूरे मध्यप्रदेश में घूम रही बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा इस वक्त ग्राम-लुरघुटी तहसील-कुसमी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहां से जगदीश जी के साथ गांव के निवासी लालजी सिंह बघेल चौपाल के अन्य साथियों के साथ जुड़े है लालजी बता रहे हैं कि वे 4-5 प्रकार के देशी बीज लाये है दिखाने के लिए जिसमे धान, कोदो, कुटकी, तिल शामिल है, इसमें खाद के लिए गोबर का उपयोग करते है ये धान की खेती में तिगुला, करहनी, बिरंजन, लमेरा, घुटनागर जैसे देशी बीज शामिल है इस तरह से ये 70 खण्डी तक चावल और 10 खण्डी तक कोदो उगा सकते हैं | लालजी सिंह बघेल@9575889120 से आप ये बीज प्राप्त कर सकते हैं. जगदीश@7697448583

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

नय तो माने रे, नय तो माने रे, बड़ा देव नय तो माने रे...गोंडवाना गीत -

ग्राम-भेड़ीया, पोस्ट-भेड़ीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
नय तो माने रे, नय तो माने रे, बड़ादेव नय तो माने रे-
बिन महुआ के फूल, बड़ादेव नय तो माने रे-
जंगल-जंगल झाड़ लगे है, झाड़ में साजा झाड़-
झाड़ में साजा झाड़, बड़ादेव, झाड़ में साजा झाड़-
साजा झाड़ में, बड़ादेव विराजे-
प्रथ्वी के सरदार बड़ादेव, नय तो माने रे...

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »