माँ हो मेरी माँ तू ही है...कविता

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल कवि डॉ पुष्प माँ शीर्षक से एक कविता सुना रहे है:
माँ हो मेरी माँ तू ही है-
मेरी मरियम तू ही मेरी सीता है-
श्रीकृष्ण जो उपदेश दिए-
बस तू वही योगिता है-
चलती थी दुर्गम राहो में-
पाँव में चुबे कई काटे थे-
दर्द नहीं होती थी मुझको-
जेहन में तेरी भाते थे...

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: सतावर कन्द का औषधीय उपयोग-

जिला-सूरजपूर, (छत्तीसगढ़) से जीतेन्द्र सिंह सतावर (वैज्ञानिक नाम Asparagus racemosus) के लाभकारी गुणों के बारे में बता रहे हैं. सतावर हरी कटीली बहुवर्षीय लता होती है जो पूरे भारत के साथ नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी पाई जाती है. हिमालय के पर्वतों में यह बहुलता में पाया जाता है. सतावर एक बहुचर्चित जड़ी बूटी है यह एक से दो मीटर लंबा होता है और इसकी जड़ें काफी गहरी होती हैं. सतावर के कन्द का चूर्ण बनाकर दूध के साथ सेवन करने से जिन धात्री स्त्रियों में दूध की मात्रा कम होती है सतावर चूर्ण पीने से उनके स्तन में दूध की मात्रा बढ जाती है, इसके साथ साथ वात पित्त के मरीजो को सहद और सतावर चूर्ण दूध के साथ लेने से लाभ होता है| जीतेन्द्र@7692094917

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: JITENDRA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

तरहे रे नाना रे, नाना रे ना बोले सुआ वो...सुआ लोकगीत -

ग्राम-झुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले एक सुआ लोकगीत सुना रहे है:
तरहे रे नाना रे, नाना रे ना बोले सुआ वो-
बोले रे सुआ वो, तरहे रे नाना रे-
हमारे अंगनवा में बिही कुबेर चार तोड़ चले रे प्रदेश-
हमारे अंगनवा में निम्बू कुबेर चार तोड़ चले रे प्रदेश-
हमारे अंगनवा में केला कुबेर चार, तोड़ चले रे प्रदेश-
अरे वो सुआ रे तोड़ चले प्रदेश...

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: SONG SUKHSAGR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और पैसे देकर न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप...

ग्राम-छोटेकापसी, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से आशीष सरकार आरोप लगा रहे हैं कि पीवी. न.2 देवपुर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 9वी कक्षा की छात्रा के सांथ कोयलीबेडा ब्लाक के BEO प्रकाश पोद्दार द्वारा छेड़खानी की गई. जब इस बात की सूचना अन्य छात्रों और विद्यालय के सदस्यों को हुई तो इस मामले को थाने में न देकर गाँव के पंचों के पास दिया गया पर फैसला होने से पूर्व ही पीडिता और पंचो को पैसे और दबाव देकर अपने पक्ष में कर लिया गया है इसलिए वे सभी से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर दबाव बनाये जिससे पीडिता को न्याय मिल सके: BEO@9425599648, जिला शिक्षा अधिकारी@9424289256, सरपंच@9425522611. आशीष@9407922018.

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: ASHISH SARKAR SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार -

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आजकल बरसात के मौसम में हर घर में बहुतों को हो रहे सर्दी जुकाम का घरेलू औषधीय उपचार बता रहे हैं, वे सुझा रहे हैं कि हल्दी 20 ग्राम, गुड़ 20 ग्राम, सरसों का तेल 5 ग्राम, तीनो को मिला कर चने या मटर के दाने के बराबर गोली बना ले और दो-दो गोली गुन-गुने पानी के साथ ले रात में सोने से कुछ समय पहले और सुबह भोजन के बाद सेवन करें, लगातार 4 दिनों तक सेवन करने से आराम मिलेगा इसमें कुछ परहेज भी करना आवश्यक होता है जैसे इस दवा को लेते समय ठन्डे पानी और चावल का सेवन नहीं करना चाहिए उसकी जगह रोटी और गेहूं के दलिए का सेवन करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »