ध्यान लगाकर पढना है, हमको आगे बढ़ना है....बाल गीत -
ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल कवि डॉ. पुष्प एक बाल गीत सुना रहे है :
ध्यान लगाकर पढना है, हमको आगे बढ़ना है-
गाँव-गाँव में जा जाकर ज्ञान का दीप जलाना है-
जहाँ कहीं भी मिले अँधेरा उसको दूर भगना है-
कोई अनपढ़ न रह पाए ध्यान हमे यह रखना है-
समझे कुछ तुम पिंटू भैया अब तो पढने जाना है-
ध्यान लगाकर पढना है हमको आगे बढ़ना है...
Posted on: Sep 16, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
नभ किरण का रथ सजा है...कविता
मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा हरिवंशराय बच्चन की एक कविता सुना रहे हैं:
नव-किरण का रथ सजा है-
कलि-कुसुम से पथ सजा है-
बादलों-से अनुचरों ने स्वर्ण की पोशाक धारी-
विहग, बंदी और चारण-
गा रही है कीर्ति-गायन-
छोड़कर मैदान भागी-
तारकों की फ़ौज सारी-
चाहता, उछलूँ विजय कह-
पर ठिठकता देखकर यह-
रात का राजा खड़ा है-
राह में बनकर भिखारी-
आ रही रवि की सवारी...
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बिच्छू और खुजली से बचने के घरेलू उपाय -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता खुजली और बिच्छू से बचने की जड़ी बूटी के बारे में जानकारी दे रहे है और बता रहे है कि लोग बिच्छु के डंक लगने पर विभिन्न प्रकार की औषधि करते है पर उससे पूर्व एक जड़ी है उसे अगर आप खा लेते है तो निश्चित तौर पर आपको छह महीने तक बिच्छु डंक नहीं मारेगा | इसका माला बनाकर पहन सकते है तो बिच्छु कभी डंक नहीं मारेगा इसे बिच्छु कांदा बोलते है | वो गेगारवार घास के साथ रहता है और उसका कन्द काले बूटी की तरह निकलता है | दूसरा खुजली की बूटी है शुक्लाबन। इसका जड़ तना पत्ता फूल रख लीजिये या शरीर में घीस लीजिये आपको कोई खुजली का असर नहीं रहेगा और खुजली का असर समाप्त हो जाता है | राजेंद्र गुप्ता@9993891275
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
एकजुट अब होआ भाई...कर्मा लोकगीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा लोकगीत सुना रहे है :
एकजुट अब होआ भाई-
सब हमार धरती ला बचाई-
चुनाव जीतके कुर्सी में बैठ जाते-
ये देश ले कर जा महंगाई-
तब हमार धरती ला बचाई-
ये सभी देश ला मशीन मंगाई-
एकजुट अब होआ भाई...
गाँव-गाँव सर्वे करवाई-
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
अंगेना न ते कोयना को दाय एजी नावा दाई...गोंडी गीत
ग्राम-धौलपुर, विकासखंड-बिछुआ, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से ज्योति उइके एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
अंगेना न ते कोयना को दाय एजी नावा दाई-
दाई गोगो ते न आंदल-
अंगेना न ते कोयना को दाय एजी नावा दादाल-
दादाल तो इन्तोल कुवा ते दाकट-
अंगेना न ते कोयना को दाय...
