बधाई हो उन देशवासियों को जो देश के लिए जीते हो...नववर्ष पर कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी नववर्ष के उपलक्ष्य में कविता सुना रहे हैं :
बधाई हो उन देशवासियों को-
जो देश के लिए जीते हो-
बधाई हो उन देशवासियों को-
जो देश के लिए मरते हो-
नया साल मुबारक हो-
उनको जो दिल से देश को प्यार करते हैं-
दिल से बधाई है उनको-
जो बच्चो के हित के लिए काम करते है-
धन्यवाद देता हूँ उनको – जो जनता को अपना संतान समझते है-
नमन उनका करता हूँ-
जो देश के लिए शहीद हुए...
Posted on: Jan 02, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
धरती दाई की जय जोहार...धरती गीत
रूपलाल मरावी, भगतपारा, ग्राम पंचायत-ढूमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरती माँ पर आधारित एक गीत गा रहे हैं :
धरती दाई की जय जोहार-
सुनो माता हमे पुकार-
आंधी को रोकने के लिए तूफ़ान बनूँगा-
धरती दाई से खेले-कूदे, फले-फूले बढ़े हैं-
धरती माता सब को अन्न खिलाये-
आदिवासी हर मोड पे बलिदान देने के लिए तैयार-
धरती दाई की जय जोहार...
Posted on: Jan 01, 2018. Tags: Ruplal Marawi SONG VICTIMS REGISTER
हमारे टोले का ट्रांसफार्मर 20 दिन से निकालकर ले गए है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
कुदरा टोला वार्ड क्रमांक 04 ग्राम-टिंगराह, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से लाला यादव के साथ में कमलेश, दिलीप कुमार यादव बता रहे है कि उनके टोले का ट्रांसफार्मर निकाल के 20 दिन हो गए है उसके कारण उनके टोला में बिजली नहीं है जिसके कारण गेहूं की फसल भी सूख रही है जबकि बिजली का बिल भी जमा किये है. ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कई बार बिजली अधिकारियो के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग@9425185326, 9713282211, सरपंच@8349250941. लाला यादव@9171360697.
Posted on: Jan 01, 2018. Tags: LALA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आज का मनुष्य केवल वर्तमान के बारे में सोच रहा, धरती माता के गर्भ को छलनी कर देना चाहता है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बोल रहे है कि रावण ने सीता का अपहरण इसलिए किया क्योंकि वह राम को लोगो के नजरो में नीचा दिखाना चाहता था और अपने को महान। वह जानता था कि वह राम और सीता ईश्वर पुत्र और पुत्री हैं, उनके अवतार हैं और वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है वह ज्ञानी था पर अहंकारी था पर हम आज के लोग रावण से भी गए गुजरे हो गए है| धरती के हर वस्तु को विनाश करने को तुले हुए है| धरती माता के गर्भ को छलनी-छलनी कर देना चाहते है| केवल वर्तमान के बारे में ही सोच रहे है| हमारा भविष्य क्या होगा उसके बारे में कोई नहीं सोचता आने वाला कल खुदा के भरोसा. कन्हैयालाल पडियारी@9981622548.
Posted on: Jan 01, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बांस की टोकनी बनाकर रोजी रोटी चलाते है, दिन में एक व्यक्ति 2-3 बना लेते हैं...
ग्राम-पलेवा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा से बाबूलाल नेटी के साथ में संतराम उइके हैं जो बांस की टोकनी बनाते है और एक दिन 2-3 बना लेते है और एक हफ्ते में 10 से 15 बना लेते है और उसको बाजार में ले जाकर बेचते है और एक टोकनी को लगभग 50 से 70 रू में बेचते है और उसी से अपना रोजी रोटी चलाते है | ये उनके पूर्वज लोग भी बनाते थे तब से परम्परा चली आ रही है | उनके परिवार में कुल तीन लोग है | उनकी सोच है कि अगर सरकार सहायता कर दे तो आगे भी काम करेंगे तो सरकार की सोच होनी चाहिए की उनको बांस उपलब्ध कराये उससे आगे काम कर सके और उनकी रोजी रोटी चल सके : बाबूलाल नेटी@7898022088
