आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कफ और पतले वीर्य का घरेलू उपचार

भेडाघाट, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश कुमार बता रहे हैं कि हमारे आसपास ऐसी अनेक वनस्पतियां पाई जाती हैं जिनसे हम अपना इलाज कर सकते हैं और अपने पैसे की बचत भी कर सकते हैं जो बेकार में महंगी दवाओं में खर्च हो जाती है आज वे पहले आम बीमारी कफ के इलाज की घरेलू दवा बता रहे हैं, एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सोने से पहले पीने से शरीर को उर्जा मिलती है और कफ भी दूर होता है. दूसरा इलाज है तिल्वोदा की दाल को पानी में फुलाकर खाने से पतले वीर्य की समस्या दूर होती हैं इसका सेवन सुबह-शाम एक मुट्ठी करे. अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है |सतीश कुमार@7067396350.

Posted on: Sep 24, 2017. Tags: SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

परहित सरिस धर्म नहीं भाई, और पर पीड़ा सम नहिं अधमाई...

ग्राम-रौचन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू रामचरित मानस की चौपाई के माध्यम से सन्देश दे रहे हैं कि हमें दूसरो की पीड़ा को समझना चाहिए जिस प्रकार नदी अपने लिए नही बहती, पेड अपने फल खुद नही खाते, किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए, ये मानव शरीर बहुत ही भाग्य से मिलता है इसलिए हमें अच्छे कर्म करने चाहिए, समाज सेवा में लगाना चाहिये क्योंकि मानव अपने कर्म से ही जाना जाता है |
परहित सरिस धर्म नहीं भाई,
और पर पीड़ा सम नहिं अधमाई
अमित साहू@8964931287.

Posted on: Sep 24, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना की सुनो पुकार नही सहेंगे अत्याचार...गोंडवाना शायरी -

ग्राम-देवरी, पोस्ट-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना शायरी सुना रहे है:
गोंडवाना की सुनो पुकार नही सहेंगे अत्याचार-
जो गोंडवाना बैंक खोलेगा-
वो शोषण मिटायेगा अभी तो अंगड़ाई है-
आगे और लड़ाई है महिला जागो भट्टी तोड़ो-
गोडवाना बैंक खोलो, तेंदूपता तोड़ेगा, वही बीडी बनायेगा...

Posted on: Sep 24, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

2011 से 25 को मजदूरी भुगतान नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-भेंड्री जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे हैं कि 2011 में इनके नाम से कुआ पास हुआ था जिसका मजदूरी का भुगतान अभी तक नही किया गया है इसकी शिकायत इन्होने जिला पंचायत उसके बाद जन समस्या शिविर आदि में किया और सरपंच, सचिव को बोल-बोलकर थक गए है | लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ, लगभग 20 से 25 मजदूर काम किये थे | इनके पास लेवर लोग बार-बार आकर मांग रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनका मजदूरी भुगतान मिल सके |सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, CEO@8965080888. शिवलाल यादव@9669148629.

Posted on: Sep 24, 2017. Tags: SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

पवन फूलवा वाचन ऐ मैया पवन फुलवा...देवी गीत -

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगरधामनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक देवी भजन गीत सुना रही हैं :
पवन फूलवा वाचन ऐ मैया पवन फुलवा-
अधरंगा सिंगार ऐ मैया पवन फुलवा-
बेनी फूल वाचन ऐ मैया चम्पा फुलवा-
पवन मा से माई हर ऐ मैया पवन मा से-
पवन मा से माई हर कुदार गाढ़ी पहाड़...

Posted on: Sep 24, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »