चलो रेलों रेलों ये लो ले, ये पुन्गेर पुसोरो येलो ले...गोंडी गोटुल गीत

ग्राम-मुरेंगल, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र से सगनी, झुंगी व अन्य बहनें गोंडी गीत गा रही हैं. गोटुल में नृत्य करते हुए ये गीत गाया जाता है. गीत में आदिवासी संस्कृति की बात की जा रही है:
चलो रेलों रेलों ये लो ले, ये पुन्गेर पुसोरो येलो ले-
बोरोनी जो एपोड़ रो येलो ले, ये पुन्गेर पुसोरो येलो ले-
योति रो वायो रो येलो ले, ये पुन्गेर पुसोरो येलो ले...

Posted on: Oct 14, 2015. Tags: UMESHWARI DUGGA

री री लो यो री री री लो री री लो यो लो यो...गोंडी गीत

ग्राम-जूही, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से उमेश्वरी दुग्गा गाँव की बहनों द्वारा गोटुल में नृत्य के दौरान गाए जा रहे गोंडी गीत की रिकॉर्डिंग कर रही हैं. गीत में यह बाताया जा रहा है कि आदिवासी समाज में जो भी नया चीज घर में आता है उसका, पूजन किए बिना उपयोग नहीं होता :
री री लो यो री री री लो री री लो यो लो यो-
आतल-बातल फोलवा ले लो ये जाट गंजी मजू...

Posted on: Oct 01, 2015. Tags: Gondi UMESHWARI DUGGA

तादों बाबल वेरा तादों बाबल वेरा वइया रे वइया...गोंडी प्रकृति वन्दना

ग्राम-कोयनगुड़ा, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से उमेश्वरी दुग्गा गाँव की बहनों से एक गोंडी गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं. आदिवासी समाज में यह गीत देव पूजन के समय गाया जाता है. गीत में कुम्हिन वृक्ष की बन्दना की जा रही है:
तादों बाबल वेरा तादों बाबल वेरा वइया रे वइया-
घूमड़ काया नाडू, घूमड़ काया नाना वइया रे वइया...

Posted on: Sep 22, 2015. Tags: Umeshwari Dugga

री री लो यो री री लो यो री री...गोंडी गीत

ग्राम-एकराखुर्द, पंचायत-तोड्सा, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र से उमेश्वरी दुग्गा, गाँव की बहनों से एक गोंडी गीत रिकॉर्ड करा रही हैं. यह गीत नवाखाई त्यौहार के समय गाया जाता है. गीत, चावल के आंटे के सन्दर्भ में है:
री री लो यो री री लो यो री री-
आती-बाती आती-बाती पंडूम में ये लेलो वया-
नुका-पिण्डी नुका-पिण्डी पंडूम में ये लेलो वया-
अदे निवा-अदे निवा पंडूम में बाबा ले वया-
बोना दाना बोना दाना पंडूम में बाबा ले वया...

Posted on: Sep 07, 2015. Tags: Umeshwari Dugga

मयुल पड़ो नुड़तेक यूको मांगी ता...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-तोड्सा, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र से प्रियंका, कंचन, सुशीला, मुन्नी गोंडी गीत गा रही हैं. यह गीत शादी के समय गाया जाता है जिसमें लड़का-लडकी संकल्प लेते हैं कि आज से हम पूरी जिन्दगी साथ-साथ रहेंगे:
रे रे रे लो यो रे रे ला रे ला री ला-
मयुल पड़ो नुड़तेक यूको मांगी ता-
बलत बेसुम रेल परोम सोनो मांगी ता-
ताना होना जोड़ी ले जोड़ी रे रे लों ले...

Posted on: Aug 27, 2015. Tags: Umeshwari Dugga

« View Newer Reports

View Older Reports »