आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जड़ी से हड्डी जोड़ने का उपाय -
ग्राम-बालुद, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के साथी रूपलाल मरावी गाँव के साथी अनिल कुमार भास्कर से बात कर रहे हैं. उनके पास एक जड़ी है उसके बारे में वे उन्हें बता रहे है कि इस का उपयोग जब मनुष्य या जानवर का पैर टूट जाता है तब काम आता है इस जड़ी को गोंडी भाषा में उटगोला कहते है | उस जड़ी को कुचलकर उसका रस निकालकर नमक डालकर पैर में बांधना है | बाँधने के दो तीन दिन में उसका पट्टी अपने आप चिपक जाता है और जैसे ही घाव ठीक होने लगता है तो वो पट्टी भी अपने आप निकल जाता है | इससे हड्डी मजबूत भी होती है | गाँव के आदिवासी लोग सदियों से हड्डी टूटने पर इस जड़ी के उपयोग से ठीक होते हैं | रूपलाल मरावी@7354620356
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में एक भी हैंडपंप नहीं है 10 परिवार नदी-नाले का गंदा पानी पीते हैं...
ग्राम-बालुद, जिला-दंतेवाडा, (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी साथ में गाँव के साथी पनेश कुमार गावडे, सुरेश कुमार भास्कर, वीरू सोडी, सीताराम बता रहे है कि बालुद गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में एक भी बोरिंग नहीं लगाया गया है और ये लोग नदी नाले का पानी पीते है | इनके लिए इन्होने कई बार पंचायत में शिकायत भी किये तो हाँ हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है और यहाँ पर 10 घर की बस्ती है | तो इनकी मांग है कि इनके वार्ड में बोरिंग लगवाई जाये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में बोरिंग लग सके: कलेक्टर@9179530000, P.H.E. विभाग@9406469505. धनसाय@7354620356.
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी गाँव की कहानी: खेत से सालभर का भोजन नहीं होता, दुकान से 50रू दिन कमाता हूँ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-बालूद, कोसापारा जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी गाँव के निवासी भुमडा गावड़े के सांथ में बात कर रहे हैं ये अपने जीवनशैली के बारे में बता रहे हैं कि वे एक गरीब परिवार से है उम्र 35 वर्ष है, उनके घर में सात सदस्य हैं जिसमे दादी,चार बच्चे, एक बहन और स्वयं शामिल हैं. ये एक टूटे हुवे घर में रहते हैं, अपने जीवन यापन के लिए एक दुकान चलाते है जिसमे लगभग 50 रूपए प्रति दिन कमाते है साथ ही खेती भी खेती करते हैं जिसमे डेढ़ क्विंटल की फसल उगाते है जिससे साल भर का भोजन नहीं हो पाता। बच्चे सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ रहे हैं पर उनके लिए पैसे जुटाना अक्सर मुश्किल हो जाता है. भुमडा गावड़े@7587836397.
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
चले आबे भगवान रामा बदल के होते...शादी गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही हैं :
चले आबे भगवान रामा बदल के होते-
ठंडो से पानी गरम रखी आयों-
पीली अंगौछी पीताम्बर धोती-
सफरै भगवान रामा बदल के होते-
ताती जलेबी मगज के लड्डू-
जी मै रामा बदल के होते...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
इस प्राचीन कोयला धनी क्षेत्र में ज़िम्मेदार अधिकारियों को भेजा जाए, जिससे स्थानीय सुरक्षित रहें ..
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तमनार अंचल और उसके पुरातत्व के बारे में बता रहे है कि यहाँ जो शिलालेख, शैलचित्र उषाकोठी, कर्मागढ़, और तांबे का कढा प्राप्त हुआ उससे इसकी प्राचीनता जानी जाती है और यहाँ देवुरभवना, कारिबंद, और जो सौ साल पुराना पंचमुखी महादेव् मंदिर है जिसका वर्तमान समय में विधि विधान से पूजा भी की जा रही है और इस अंचल की जो प्राचीनता है और इसके बहुत से उदहारण मौजूद है | इस अंचल में कोयले का विशाल भण्डार पाए जाने के कारण देश का बहुत बड़ा भविष्य बना हुआ है |ऐसे में इस अंचल के लिए जो जिम्मेदार अधिकारी है उनको पदस्त कराया जाए ताकि इस क्षेत्र के आदिवासियों का हित हो और उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण, अत्याचार न हो|



