काखर गाहूँ माता काखर बजाहूँ मै, ऐ दाई काखर लेहूं परनाम हो दाई...देवी भजन-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक देवी भजन सुना रहे हैं :
काखर गाहूँ माता काखर बजाहूँ मै-
ऐ दाई काखर लेहूं परनाम हो दाई-
सेवा ला लेले महारानी गे-
ऐ दाई काखर लेहूं परनाम हो दाई-
ऐ दाई काखर लेहूं परनाम हो माई-
रामा के गाहूँ माता किसुन बजाहूँ गे...
Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
जीवन में सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उससे हतास नहीं होना है...कथा-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से शावित्री यादव एक कथा सुना रही हैं :
इस संसार में हमारी जीवन यात्रा बड़ी अजीब होती है| इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा| जिसने ठोकरों का सामना न किया हो| मंजिल तक पहुचने के लिये हमें कई बार ऐसे रास्तो को पार करना पड़ता है| जिसमे पैर में छाले पड़ जाते हैं| लेकिन के इससे क्या हम चलना छोड़ दें| जब एक बच्चा चलाना सीखता है, तो वह बार-बार गिरता है| और फिर उठकर चलता है| लेकिन हम उसे चलने से रोकते नहीं| तो बड़े लोग क्यों जीवन से हार मानकर जीवन को रोकना चाहते हैं| जबकि रुकने का मतलब तो जीवन का अंत है| इसलिये जीवन में सोच समझकर आगे बढ़ते रहना चाइये| और गलतियों से सीखना चाहिये| जिससे दोबार गलती न हो|
Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG SHAVITRI YADAV SONG STORY SURGUJA VICTIMS REGISTER
कोन बने आमा कोन बने जाम, कोन वन में भुलागे, लखन सियाराम...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
कोन बने आमा कोन बने जाम-
कोन वन में भुलागे, लखन सियाराम-
राम बने आमा लखन बने जाम-
विंद्रावन में भुलागे लखन सियाराम-
कोन बने आमा कोन बने जाम-
कोन वन में भुलागे, लखन सियाराम-
राम बने आमा लखन बने जाम-
विंद्रावन में भुलागे लखन सियाराम...
Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ जय और राजकुमार एक कविता सुना रहे हैं :
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे-
पढ़ना लिखना न छोड़ेंगे हम, हरदम पढ़ने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाथ हमारे गढ्ढे खूब बनायेंगे-
उस गढ्ढे में अच्छे सुंदर पौधे खूब लगायेंगे...
Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact : हमारे पारा में बिजली नहीं थी, अब पारा में बिजली लग जाने से सभी खुश हैं...
भगत पारा, ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं | भगत पारा वार्ड क्रमांक 6 में बिजली नहीं थी| जिससे लोगो को दिक्कत होती थी| जिसको लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद अधिकारियों द्वारा वहां का सर्वे किया गया| और अब 2019 में पारा में बिजली आ चुकी है| बाकि का काम चल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| रूपलाल मरावी@6268237415.
