आदिवासी गाँव की कहानी: खेत से सालभर का भोजन नहीं होता, दुकान से 50रू दिन कमाता हूँ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-बालूद, कोसापारा जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी गाँव के निवासी भुमडा गावड़े के सांथ में बात कर रहे हैं ये अपने जीवनशैली के बारे में बता रहे हैं कि वे एक गरीब परिवार से है उम्र 35 वर्ष है, उनके घर में सात सदस्य हैं जिसमे दादी,चार बच्चे, एक बहन और स्वयं शामिल हैं. ये एक टूटे हुवे घर में रहते हैं, अपने जीवन यापन के लिए एक दुकान चलाते है जिसमे लगभग 50 रूपए प्रति दिन कमाते है साथ ही खेती भी खेती करते हैं जिसमे डेढ़ क्विंटल की फसल उगाते है जिससे साल भर का भोजन नहीं हो पाता। बच्चे सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ रहे हैं पर उनके लिए पैसे जुटाना अक्सर मुश्किल हो जाता है. भुमडा गावड़े@7587836397.
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
चले आबे भगवान रामा बदल के होते...शादी गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही हैं :
चले आबे भगवान रामा बदल के होते-
ठंडो से पानी गरम रखी आयों-
पीली अंगौछी पीताम्बर धोती-
सफरै भगवान रामा बदल के होते-
ताती जलेबी मगज के लड्डू-
जी मै रामा बदल के होते...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
इस प्राचीन कोयला धनी क्षेत्र में ज़िम्मेदार अधिकारियों को भेजा जाए, जिससे स्थानीय सुरक्षित रहें ..
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तमनार अंचल और उसके पुरातत्व के बारे में बता रहे है कि यहाँ जो शिलालेख, शैलचित्र उषाकोठी, कर्मागढ़, और तांबे का कढा प्राप्त हुआ उससे इसकी प्राचीनता जानी जाती है और यहाँ देवुरभवना, कारिबंद, और जो सौ साल पुराना पंचमुखी महादेव् मंदिर है जिसका वर्तमान समय में विधि विधान से पूजा भी की जा रही है और इस अंचल की जो प्राचीनता है और इसके बहुत से उदहारण मौजूद है | इस अंचल में कोयले का विशाल भण्डार पाए जाने के कारण देश का बहुत बड़ा भविष्य बना हुआ है |ऐसे में इस अंचल के लिए जो जिम्मेदार अधिकारी है उनको पदस्त कराया जाए ताकि इस क्षेत्र के आदिवासियों का हित हो और उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण, अत्याचार न हो|
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
शंकरा पुर भारी शंकरा पुर भारी शंकरा पुर...सरगुजिहा लोकगीत -
ग्राम-शंकरपुर, पंचायत-सोनगरा, थाना-जयनगर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से श्यामवती श्यामले एक गीत सुना रही हैं और बोल रही हैं सीजीनेट हम लोगों के लिए भगवान जैसे है, हमारी जो समस्या होती है इससे वो हल होती है :
शंकरा पुर भारी शंकरा पुर भारी शंकरा पुर-
कहां जा के नाचे नरा नारी शंकरा पुर-
भारी ला रे हे-
अंगना में नाचे नरा नारी शंकरा पुर-
काके ला रोका देहे, काके ला उधारी-
अंगना में नाचे करा नारी छतीसगढ़...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: SHYAMWATI SHYAMALE SONG VICTIMS REGISTER
मन्दिर में बैठीं पांच सखियाँ, बतावा सखी के के है सईया...गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गाना सुना रहें है:
मन्दिर में बैठीं पांच सखियाँ-
बतावा सखी के के है सईया-
एक सखी बोली शिव जी हमारें
वो तो है डमरू की बजईया-
दूसरा सखी बोली कृष्णा हमारे-
वो तो है मुरली की बजईया-
बतावा सखी के के है सईया-
तीसरी सखी बोली रामा हमारे-
वो तो है धनवी के रखैया...

