Impact: 4-5 लोग थे लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...

सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग किया | और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नम्बर@8319733231.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SURAJPUR

नागपुर में लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद, रहने खाने की समस्या है, घर पहुंचवाने में मदद करें...

जूना बगर गंज, गंगा बाई घाट चौक, हनुमान मंदिर के पास, थाना-नंदनवन, नागपुर, पिन कोड – 440008 (महाराष्ट्र) से संजय साहू बता रहे हैं, वे रीवा जिले, मध्यप्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, नागपुर में जो काम करते थे वह काम बंद हो गया है, परिवार के साथ रहते हैं, 4 सदस्य हैं, काम बंद होने से खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे अपने गाँव जाना चाहते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9529265032. (166883)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAGPUR SANJAY SAHU SONG VICTIMS REGISTER

पढ़ा तू करके जतनवा हो...साक्षरता गीत-

मालीघाट, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार शिक्षा पर एक गीत सुना रहे हैं:
पढ़ा तू करके जतनवा हो, बउवा माना कहनवा-
अनपढ़ के खातिर जगत अन्हा रे-
जन बिना जी जो भरे-
धरा न कोनो बहनवा हो, बउवा माना कहनवा-
पढ़ल लिखल के सब पहिचाने-
घर बाहर सब ओकरे माने-
सब काहे ओकरे सरनवा हो...

Posted on: May 09, 2020. Tags: MUZAFFARPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मजदूरों को इतना कमजोर मत समझो...कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा लॉकडाउन और मजदूरों पर एक कविता सुना रहा हैं :
मजदूरों को इतना कमजोर मत समझो-
लोहे को एक पल में पानी बना देते है ओ-
उसके रोजी से अगर तुम खिलवाड़ करते हो-
भूखे मरने से पहले तुमको मार देंगे ओ-
लॉक डाउन तो कर दिए है रासन नहीं दिए है-
लॉक डाउन का सामना कब तक करेंगे ओ-
मेरा मनो तो तुम मजदूरो का रोजी मत रोकना-
भूखे भेडियो के जैसा तुम्हे नोच खायेंगे ओ-
कितने प्रथा आए है कितनो चले गए है-
अकबर बाबर खिलज हुमाऊ ब्रिकिश अंग्रेज भी दफा हुए है-
कुंजी बाद का खात्मा अब कर के रहेंगे ओ-
मजदूरो को तुम इतना कमजोर मत समझो-
लोहे को पल में पानी बना देते है ओ...

Posted on: May 09, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG LOCKDOWN POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना को भगाना आसान होता है...कोरोना गीत-

मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
मास्क लगाने से सुरक्षा होता है-
गमछा लगाने से सुरक्षा होता है-
अरे मुंह को ढकने से सुरक्षा होता है-
कोरोना को भगाना आसान होता है-
हाँथ धोने से सुरक्षा होता है-
घर में रहने से सुरक्षा होता है-
कोरोना को भगाना आसान होता है...

Posted on: May 08, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »