जैसे करबे तइसे फल पाबे रे...भजन-

ग्राम-फरसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट एक गीत सुना रहे हैं:
जैसे करबे तइसे फल ला पाबे रे-
ये भुइंया के माटी मा मिल जाबे-
तोर करनी करम हा आंखी मा झुलही-
तोर पाप के गठरी हा संदूक खुलही रे-
जिव छूट जाही दूसर मा जा सामाही-
ठाठ रही जाही जेला खनके गड जाही-
जैसे करबे तइसे फल पाबे रे...(AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

ओठो भोगो किया, मोचो कहा किया...ओड़िया भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक ओड़िया भजन सुना रहे हैं:
ओठो भोगो किया-
मोचो कहा किया...
अपने गीत, संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

राशन मिलना बंद हो गया है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतशरण कोरी बता रहे हैं, उन्हें राशन नहीं मिलता है, पहले मिलता था लेकिन अक्टूबर माह से नहीं मिल रहा है| भरण पोषण करने में दिक्कत होती है| राशन कार्ड नंबर 21247103 है| इसके लिये पंचायत में आवेदन दे चुके हैं लेकिन काम नहीं हुआ है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| खद्यान अधिकारी / राजेश पटेल@7224892193, सेल्समैन@9179813199, सचिव@8305125034. संपर्क नंबर@8964095196. (182461) (AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

नदी का पानी पीते हैं, पारा में सुविधा नहीं है...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, पाईक पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जोगाराम बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पानी के लिये दूर जाना पड़ता है| पारा में 5 घर हैं| उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिये पंचायत में आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| निवासी नदी का पानी पीते हैं| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268963915. सरपंच@6268603669, सचिव@9479010162, PHE@9827173133, CEO@9406016762. (182479) (AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

जनरल नॉलेज : देश और राजधानियों के नाम-

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जनरल नॉलेज बता रहे हैं:
1.मैक्सिको की राजधानी (मैक्सिको सिटी)
2. कुवैत की राजधानी (कुवैत नगर)
3. हंगरी की राजधानी (बुडापेस्ट)
4. कनाडा की राजधानी (ओटावा)
5. इराक की राजधानी (बगदाद)
6. ईरान की राजधानी (तेहरान) | (AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »