स्वागत स्वागत राउर मन के बड़े दिन से बड़े जग से...स्वागत गीत-

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते एक स्वागत गीत सुना रहे है:
स्वागत स्वागत राउर मन के-
बड़े दिन से बड़े जग से, स्वागत स्वागत राउर मन के-
मोर जग नही संगी कुर्सी और टेबल, नही गा हवय संगी फूल और चन्दन-
कैसे कराहूँ सगा तुम्हर अभिनन्दन, कर लो सेवा जोहार हो-हो-
तन ला बिछाहूँ सगा मन ला बिछाहूँ, खरहरा के पानी पांवों धोवाहूँ-
हरदी चावल के चंदन लगाहूँ, कर लो सेवा जोहार...

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our broken handpumps got repaired after story on CGnet Swara...

ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण हरिवंश राय आयम, कोरिन राम,शंकर राम और गोविन्द्र यादव धन साय मरावी को बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 15 के तीन हैंडपंप लगभग तीन महीने से खराब थे, इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को दिया गया था पर वो कोई ध्यान नही दे रहे थे, तो साथी सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड करने के दो सप्ताह बाद उनका हैंडपंप अब बन गया जिससे वहां के ग्रामीण बहुत खुश होते हुए सीजीनेट और अपने जिला अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाकर उनकी मदद की| धनसाय मरावी @7354620356 .

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HANDPUMP HARIVANSHRAI AYAM IMPACT KORINRAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

निकुन लेवाय, लेवा तुन टंडीले...गोंडी गीत

ग्राम-लोह्त्तर, पंचायत-बोलंडी, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से शांति वट्टी, संतोषी गावडे और रामबाई कुरेटी एक गोंडी गीत सुना रहे है: इस गीत को कोलांग महोत्सव के समय गोटुल में गाया जाता है:
रे रे लोयो रे रेला रेला रे लोयो रे रेला-
निकुन लेवाय, लेवा तुन टंडीले-
किलोर वस्ताये कवर वसेताये-
सेंग जोड़-जोड़ लेयो रो जीवा उडिता-
बदिर बूम तोर वातोर नुनिले-
किलोर वस्ताये कवर वसेताये-
सेंग जोड़-जोड़ लेयो रो जीवा उडिता...

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER RAMBAI KURETI SANTOSHI GAWDE SHANTI WATTI

ट्यूबवेल अक्सर ही बिजली नहीं होने से नहीं चलता है, हम लोग दूर से कुएं का पानी लाकर पीते है...

ग्राम-बम्हनीपारा, पंचायत-कोटराही, पोस्ट व तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते रानी दुर्गावती स्व सहायता समूह के सदस्य रानी, सुन्दरमनिया, बसंती, सीताकुमारी से चर्चा कर रहे है, वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में 6-7 महीने से पानी की समस्या है, पानी के लिए ट्यूबवेल है लेकिन लाईट नही रहने के कारण आधा किलोमीटर दूर कुंए से पानी लाना होता है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं हो जाएगा-जाएगा लेकिन कोई काम नही हो रहा है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : PHE@8878359171, सचिव@9981726918, CEO@8989509777. संपर्क नंबर@9111641267.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

अधिकारियों ने जबरदस्ती हम सभी से शौचालय बनवाया, पैसा नहीं दिया, मजदूरी भी नहीं दिया...

ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकृपाल पाल, गोकरन, राम साहू, सुब्बलाल वैस, शिवमंगल, रामनरेश पंडो, अरविन्द कुमार पाल, अंदरुलाल केवट, सभी ग्राम वासियों का कहना है 2016 में उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया लेकिन उनके लागत का पैसा नही मिला, कुछ का तो शौचालय भी नही बना, उन्होंने अपने स्तर पर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, लगभग 350 शौचालय का लागत रुका है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण लागत का पैसा दिलाने में मदद करे : सहायक सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@7610661711.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BABULAL NETI OK RAMKRIPAL PAL SONG TOILET VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »