अगर बच्चे स्कूल नहीं आते तो हम शिक्षक घर-घर बुलाने जाते है और माँ बाप को भी समझाते है...
आयुतुपारा, ग्राम-नेरली, पोस्ट-बचेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से महेंद्र उइके के साथ में अंजना शाह शिक्षिका है जो बता रही है कि उनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी और उनके स्कूल में 34 बच्चे है और उनके अलावा एक और शिक्षिका है | दो ही शिक्षिका 1 से लेकर 5 तक की कक्षा को पढ़ाते है| शिक्षा विभाग से जो प्रावधान है जैसे ड्रेस, पुस्तक, स्कॉलरशिप बच्चो को मिलता है | मध्यान भोजन भी नियम अनुसार बनता है| शिक्षा का स्तर का अच्छा है बच्चो की अनुपस्थिति बहुत कम है | जो बच्चे नहीं आते है उनको घर-घर बुलाने जाते है और माँ बाप को भी समझाते है कि बच्चो को स्कूल भेजिए| उनके स्कूल में रसोई का कमरा भी बना है | गाँव का पढ़ाई का स्तर अच्छा है| महेंद्र उइके@9575259339.
Posted on: Nov 13, 2017. Tags: MAHENDRA UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
2 साल हो गए पति की मृत्यु को लेकिन विधवा पेंशन अब तक नहीं मिला, किसी तरह पेट पाल रही...
भोरमदेव वनआँचल ग्राम-रोंचन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू के साथ में तिला बाई पटेल जो बता रही है कि उनके पति की मृत्यु होने के लिए 2 साल हो गया है लेकिन उनको विधवा पेंशन नहीं मिलता है उसकी शिकायत उन्होंने पंचायत एवं कलेक्ट्रेट में भी दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है उनके छोटे-छोटे बच्चे है मजदूरी करके बच्चो का पालन पोषण कर रही है उनका कहना अगर विधवा पेंशन मिलता तो मदद होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9826158979, सरपंच@8462806731, सचिव@9752672361. अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
चोला तोर माटी है चोला तोर माटी है न...सीजीनेट गीत -
सीजीनेट के सांथी संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
चोला तोर माटी है चोला तोरा माटी है न – मौका मा आये है भैईया सीजीनेट के एमा कहानी है – थोरका लाला एमा बता दे भईया सीजीनेट तोर साथी है – भाई बंधु और कुटुम कवीला जीवत भर के साथी है – जीरो अस्सी पांच सौ, अडसठ ट्रिपल जीरो बुल्टू रेडियो के नंबर मा – भईया मिस कॉल लगाना है, मिस कॉल लगाना है –
रिटर्न कॉल में एक, दो दबा बोलो, सुनो कहानी ला ये...
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हे मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा...देशभक्ति गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
हे मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा-
यह शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा-
मत बुलो सीमा पर तुम वीरो ने है प्राण गवाए-
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आया-
हे मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा...
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
अन्दर मा बहार माँ रहिये तै टावर मा झन लाजबे ओ...छत्तीसगढ़ी गीत -
थाना-कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सूरज भान एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
अन्दर मा बहार माँ रहिये तै टावर मा झंडी लाजबे ओ-
मै ह मारहो मिसकाल तेरा बाड़ी म आबे न
जाथो तोरे पारा घुमे ला गोरी-
वैसे साथ तोरे घरमा ओ-
चुपके कनी मै ला ओते आ-
जातो तोर भैया के डर म ओ...

