हमारे पूर्वजों ने जंगल काटकर खेत बनाया, उस पर ही आज भी हम खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-दुगेली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी गाँव के साथी विजय कुमार कर्मा के सांथ चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि इस जगह पर कई वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज आये, पेड़ो को काटा और रहने और खेती के लिए जगह बनाया जिस पर आज भी वे खेती कर रहे हैं और कमा कर खा रहे हैं. यहाँ सागौन के पेंड़ थे तब से इस जगह पर ये काम कर अपना जीवन यापन करते हैं, अभी भी आसपास घना जंगल है यहां पर आदिवासी जाति मुख्यतः निवास करते हैं सभी मिल जुल कर किसी भी विशेष काम को करने के लिए समय तय करते हैं जैसे कि कब देवी देवता का पूजन करना सांथ ही और अपने रीति परंपराओं को मानते हुए ये अपना जीवन जीते हैं |
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पानी की समस्या लेकिन अधिकारी कहते हैं नक्सली हमला हुआ इसलिए यहाँ कोई काम नहीं होगा...
ग्राम-श्यामगिरी, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से लकमाराम कुर्राम, मोदाराम कुर्राम, हरीश कुमार नेताम मंगलराम कुर्राम बता रहे हैं हमारे गाँव में पानी की समस्या है गर्मी के समय में ये ढोल (जिसे बजाते है) में पीने के पानी को रखते हैं, इस संबंध इन्होने ग्राम सभा, जनपद में अपनी बात को रखा, जब यहां काम नहीं हुआ तब इन्होने जिले में आवेदन किया लेकिन कलेक्टर द्वारा जवाब मिला कि नक्सली हमला हुआ है इसलिए यहां कोई भी काम नहीं किया जायेगा तब से आज तक इस पर कोई काम नही हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: सरपंच@9684628590,उपसरपंच@7587459295, PHE@9425592550.
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
अरे हाय रे भजन गाले भईया रे...छत्तीसगढ़ी भजन-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट अपने साथी दीपक कुमार केवट, मनभवर केवट के सांथ एक छत्तीसगढ़ी भजन सुना रहें है :
अरे हाय रे हाय भजन गाये भईया रे – होवत है बिहान भजन गाले भईया रे – मजीरा के नईये भरोसा गाले हरी भजन – गीत गाये हंसत बोलत घेरे तोला मया – अरे हाय रे भजन गाले भईया रे – होवथे बिहान भजन गाले भईया रे...
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
35 साल से वन भूमि में खेती कर रहे, लेकिन जंगल क़ानून के आधार पर अभी तक पट्टा नहीं मिला...
ग्राम-नवगई, पोस्ट-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह पिता-लालसाय बता रहे हैं कि 35 साल पूर्व से वनभूमि में कब्जा कर उस पर खेती कर रहे हैं लेकिन अभी तक पट्टा नहीं दिया गया उनके पास जीवन यापन के लिए उसके अलावा और कोई दूसरी भूमि नहीं है इस सम्बन्ध में उन्होंने आवेदन किया लेकिन अभी तक इस पर कोई कारवाही नहीं हुई है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर इनको भूमि का पट्टा दिलाने में मदद करे: पटवारी@8269611181, वन विभाग @8889927436, दरोगा@8085554008, रेंजर@9575072751, कलेक्टर@8462900200,S.D.M@9479089190. शंकर सिंह @9669480733.
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: SHANKAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
पांडे बाई चोमबारी व्यवाले दातिन चंगनया काल...गोंडी गीत -
मरकानार पारा, ग्राम-डेगलरास, पंचायत-तुडपरास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुकुलदाई, चौमरिन, उर्रे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
पांडे बाई चोमबारी व्यवाले दातिन चंगनया काल-
संग-संग दाकट चंगनया काल-
सोमबारी बेबले दातिन बेबाले दातिन-
संग-संग दाकट चंगनया काल-
पांडे बाई चोमबारी व्यवाले दातिन चंगनया काल...



