बेटी हूँ मै बेटी मै तारा बनूगी...गीत-

ग्राम-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सोयम पिंकी एक गीत सुना रही हैं :
बेटी हूँ मै बेटी मै तारा बनूगी-
गगन में चमके चंदा मै धरती में चमकुंगी-
धरती में चमकुंगी, उजाला फैलाउंगी-
बेटी हूँ मै बेटी मै तारा बनूगी-
गगन में चमके चंदा मै धरती में चमकुंगी-
धरती में चमकुंगी, उजाला फैलाउंगी...

Posted on: Aug 25, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

मा वा यसुन संगे कल्याना बसुर न लायो...गोंडी गीत-

ग्राम-कट्टम्गुरा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पिंकी आदिवासी कोया गीत सुना रही हैं :
मा वा यसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो-
मा वा येसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो-
पगर सुटा बरसी यसुर नागे डायना-
मा वा येसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो...

Posted on: Aug 25, 2019. Tags: CG GONDI SONG SOYAM PINKI SUKAMA VICTIMS REGISTER

भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...कविता-

छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मनीश कुमार कुंजामी एक देश भक्ति कविता सुना रहे हैं :
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाती अलग हो-
वर्ग अलग हो भाषा एक-
पर्वत, सागर, तट, वन मरुस्थल से हम आये-
फ़ौज वर्दी में हम सबसे पहले हिंदुस्तान के-
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...

Posted on: Aug 20, 2019. Tags: CG MANISH KUMAR POEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

स्वस्थ्य स्वर : जचकी में दर्द बढ़ाने के लिये जंगली जड़ी का उपयोग-

ग्राम-रुखमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| संतू बैगा जचकी का दवा देते हैं| संतू जंगली जड़ी बूटी का उपयोग कर जचकी वालों को दर्द बढ़ाने के लिये दवा देते हैं| ये जड़ी को कूट पीसकर देते हैं| दावा लेने के 2 घंटे तक दर्द रहता है| उसके बाद बच्चा अच्छे से जन्म ले लेता है| वे कई साल से दवा दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9589885201.

Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM NARESH BUKAR SONG VICTIMS REGISTER

4 साल पहले विस्तापित बैगा परिवारों को ना घर मिला, ना मुवावजा...मदद की अपील-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| भोरमदेव अभ्यारण से उन्हें वन विभाग द्वारा उस इलाके में सड़क के किनारे विस्थापित कर दिया गया था| वे सभी बैगा जनजाति के लोग हैं| 4 साल से 35 परिवार झोपड़ी बनाकर गाँव में रह रहे हैं| उन्हें ना रहने के लिये घर मिला है, ना मुवावजा मिला| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर, मुवावजा दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »