4 साल पहले विस्तापित बैगा परिवारों को ना घर मिला, ना मुवावजा...मदद की अपील-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| भोरमदेव अभ्यारण से उन्हें वन विभाग द्वारा उस इलाके में सड़क के किनारे विस्थापित कर दिया गया था| वे सभी बैगा जनजाति के लोग हैं| 4 साल से 35 परिवार झोपड़ी बनाकर गाँव में रह रहे हैं| उन्हें ना रहने के लिये घर मिला है, ना मुवावजा मिला| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर, मुवावजा दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER