लॉकडाउन के कारण फंस गए है, खाने के लिए राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रंजू देवी बता रही है कि वे बिहार की रहने वाली है, काम करने को सेक्टर 87 फेस 2 गली नम्बर 5 नयागाँव नोएडा में आये थे लॉकडाउन के कारण फंस गए है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है उनका 6 लोगो का परिवार है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है | संपर्क नम्बर@8595263853.(165997 )

Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RANJU DEVI SONG VICTIMS REGISTER

सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना...भजन-

ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरतीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजू एक भजन सुना रही हैं:
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना-
उठा उठा सीस सिसिया झाड़ूवा लगईहे-
तुलसी में झाड़ू मत कैहिले सिसिया-
होई जाला तुलसी उदसवा-
आंगना के तुलसी के कल भर आंगना मा झरवा-
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना...

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANJU SONG VICTIMS REGISTER

समस्या की जानकारी लें और मदद करें...

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश जो मंगडौर निवासी हैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वे शिक्षा, पंचायती राज, महिला हिंसा, बेरोजगारी, शासन की योजना को लेकर गाँव में काम करते हैं, वर्तमान में पानी की समस्या अधिक है इसके लिये वे सर्वे कर सूची तैयार कर PHE विभाग में आवेदन देते हैं, इस तरह से आप भी अपने समस्याओं को अधिकारियों के पास दे सकते हैं और सीजीनेट में समस्या को हल करने के लिये सदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं, संदेश रिकॉर्ड करते समय अधिकारी न नंबर जरुर दें, जिससे समस्या को हल कराने में मदद मिले|

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: MP REWA SANJU DEVI SONG VICTIMS REGISTER

छम-छम बोले पांव के पैरी...

ग्राम-बड़ेकुशनार,जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से रंजू नाग एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
छम-छम बोले पांव के पैरी खन-खन खनके कंगना-
चम-चम चमके माथे की बिंदिया तोर मया मा सजना-
मयारु मोला के तोर संग न मया आगे रे के तोर संग न-
कुहू कुहूके का रे कोयालिया प्रेम संदेश सुनाबे-
सर-सर सर पवन चकोरा गीत मया के गावे-
छम-छम बोले पांव के पैरी खन-खन खनके कंगना...

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: CG KONDAGOW RANJU NAG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : समग्र आई डी में नाम जुड़ जाने से अब आवेदन कर सकती हैं...

ग्राम-छतरिहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजू आदिवासी बता रही हैं, उनका नाम समग्र आई डी में नहीं जुड़ रहा था, जिसके कारण वे विद्यालय में साईकिल के लिये आवेदन नहीं कर पा रहे थे और उन्हें पैदल स्कूल जाना पड रहा था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद सीजीनेट साथियों के मदद से उनका नाम समग्र आई डी में जुड़ गया है अब वे आवेदन कर सकती हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं :
संपर्क नंबर@6264496519.

Posted on: Feb 07, 2020. Tags: IMPACT STORY MP REWA SANJU ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »