Impact : My old age pension started after recording message on CGnet...

बांडापारा, ग्राम पंचायत-पोंदुम, ब्लॉक और जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी को एक बुजुर्ग धनुर बता रहे हैं कि उन्हें पेंशन नही मिल रहा था जिससे वे परेशान थे, समस्या के निराकरण के लिए कई बार कई जगह और कई अधिकारियों को आवेदन भी किये थे लेकिन कोई परिणाम नही मिला और उनका जीवन बहुत मुश्किल में था तब उनके गाँव में सीजीनेट की जन पत्रकारिता टीम आई थी उनकी मदद से उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, रिकॉर्ड करने के एक महीने बाद उनको अब पेंशन मिल गया है जिससे वे बहुत खुश हैं वे सीजीनेट के उन सांथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की | अधिक जानकारी सरपंच@9977658387.

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में लाल पानी निकलता है, सभी नहाने के लिए, मवेशी पीने के पानी के लिए तरसते हैं...

धसियान टोला, ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सुन्दर बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| उनके गाँव में एक टंकी वाला पम्प है उसका पानी साफ नहीं निकलता है लाल निकल रहा है उसको कई बार बनवाये भी लेकिन उसका पानी लाल ही निकलता है| उनका कहना है कि उसकी जगह में बोर हो जाता तो अच्छा होता और एक बाँध की जरुरत है| वहां पर मवेशियों पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है| बच्चे लोग नहाने के लिए भी तरस जाते है: इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाए : P.H.E.विभाग अधिकारी@9981289180. श्याम सुन्दर@7898748831.

Posted on: Nov 24, 2017. Tags: SHYAMSUNDAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे -

अहमदाबाद (गुजरात) से दीपक आचार्य दुबले होने के पारंपरिक नुस्खे बता रहे है, चावल के मांड को कुछ दिनों तक लगातार सेवन किया जाये तो मोटापा दूर हो सकता है| गर्म पानी में दो चम्मच शह्द मिलाकर लेने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है यह कहना है. परवल के जूस में करीब 4 ग्राम सौफ और चुटकी भर हींग डाल दिया जाये और इसका सेवन किया जाये तो मोटापा दूर होने लगता है| उबली हुई चाय ज्यादा उबाल दी जाये उस चाय का सेवन किया जाये तो मोटापा कम करने में मदद करती है. वैज्ञानिक तथ्य भी यही कहते है कि चाय को ज्यादा देर तक उबालेंगे तो उसमे से टेनिन नाम का एक रसायन निकल आता है जो रसायन पेट की भीतरी दीवार पर जमा होकर भूख को मारने का काम करता है | दीपक आचार्य@7926467407

Posted on: Nov 24, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER

केलो यो नोनी रोला ले केलो यो नोनी रोला यो...गोंडी विवाह गीत -

ग्राम दाबपाल, ब्लॉक एवं जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मोती बाई एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
केलो यो नोनी रोला ले केलो यो नोनी रोला यो-
नीके बाता मनिलो नीके बाता मनिलो यो-
शोभा लेवा मानि यो शोभा लेवा मानि यो-
नाके मनु बाबर वे नाके मनु बाबर-
काया व्यमा डोमेनो नी काया व्यमा डोमे यो...

Posted on: Nov 24, 2017. Tags: MOTI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

100 लोगों का पेंशन 5 महीने पहले स्वीकृत हो गया था पर अब भी नहीं मिल रहा, कृपया मदद करें...

ब्लाक-कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीमांचल आचारी बता रहे है कि जिंगटपुर, सेमरिया, केकराडी, करीकचार पंचायत में लगभग 100 लोगो का 16-03-2017 को जनपद पंचायत में पेंशन का स्वीकृति हुआ उसमे वृद्धावस्था, विधवा और परित्यक्ता पेंशन है लेकिन 5 महीने होने के बाद भी इनका पैसा नहीं भेजा जा रहा है| पंचायत स्तर में पूछा जाता है तो पंचायत स्तर वाले बोलते है जनपद से भेजा नहीं गया है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें : C.E.O. कोटा@9669414222, अधिकारी@7049501877, जिला C.E.O.@9425530136, S.D.M. कोटा@6944573323. सीमांचल @8839375278.

Posted on: Nov 24, 2017. Tags: SHRIMANCHAL ACHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »