घर में 7 लोग हैं, हमारा राशन कार्ड 5 साल से नहीं बना है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-नागाडबरा, ग्राम पंचायत-माठ्पुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बुधुलाल बता रहे है कि उनके परिवार में 7 लोग है लेकिन उनका राशन कार्ड 5 साल हो गया है अभी तक नहीं बना है उसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव एवं लोक सुराज में आवेदन भी दिए है उसका पावती भी नहीं मिला है और दूसरा राशन कार्ड में भी नाम नहीं जुड़ा है तो उनका कहना है मेरा राशन बनना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर उनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7240849533.
Posted on: Feb 27, 2018. Tags: BUDHULAL KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
गाय गोबर से बना लो अपना कंडा...कविता
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक कविता सुना रहे हैं :
गाय गोबर से बना लो अपना कंडा-
गरम कर लो अपना हंडा, जो भी हो तुम्हारा ठंडा-
मन हो जायेगा चंगा, गाय गोरु होते हैं कई रंग-
फिर भी चरते संग-संग नही मानते किसी को बदरंग-
जाते हैं संग-संग आते हैं संग-संग-
उनमे होती ही है अथाह प्रेम-नही करते किसी से खेम-
बछड़ा से करते है सभी प्रेम लूटा देते सभी प्रेम...
Posted on: Feb 27, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
खेला होरी रे कहाँ तो बोले लिली मिरूगा रे...होली गीत
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक होली गीत सुना रहें है:
खेला होरी रे कहाँ तो बोले लिली मिरूगा रे-
कहाँ बोलले मजूर कहाना बोले कारी कोयली-
चलगा उड़ी जाथे दूर कोने रे महीना कर फागुन-
घरे तो बोले लिली मिरुगा ला रे बन में बोलले मंजूर-
आमा डारे बोलले कारी कोयली झिर्गा उड़ी जाथे धूर-
खेला होरी रे कहाँ तो बोले लिली मिरू गा रे...
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
अरे आलू टमाटर के चटनी और अरहर के दाल...होली गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अभी के माहौल के अनुसार एक होली गीत सुना रहे है:
अरे आलू टमाटर के चटनी-
और अरहर के दाल-
श्री चावल के खाले मंजेदार-
अरे आलू टमाटर के चटनी...
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : टमाटर की जैविक खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है लाभ कमाते है...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के साथ में प्रेमसिंह परस्ते हैं जो किसान है और अभी वे टमाटर की खेती कर रहे है और अभी अभिलाष टमाटर लगाये है उसको लगाने के लिए डेढ़ माह हो गया है और एक माह के अन्दर टमाटर निकलना चालू हो जायेगा और वे सिर्फ गोबर खाद डाले है और रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किये है| और टमाटर सिर्फ 20 डिसमिल जमीन में लगाये है और उसमे लगभग 10 क्विन्टल टमाटर निकल सकता है| अभी टमाटर का थोक रेट 10-11 रूपये चल रहा है और वे अनुपपुर के बाजार में बेचने ले जाते है| खेती का ही काम करते है उसी से अपना लाभ कमाते है और अपने परिवार का पालन पोषण करते है. बाबूलाल नेटी@7898022088.

